Breaking News

Afganistan: तालिबान सरकार का तालिबानी फरमान, लड़कियों की कॉलेज पढ़ाई पर लगाया बैन

Afganistan: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से ही महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। कई महिलाओं के साथ रेप और हत्या के मामलों के बाद अब तालिबान ने लड़कियों की यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। अफगानिस्तान में महिलाओं की शिक्षा एक विवाद का विषय हैं।

इससे पहले भी साल 1990 के शासन में तालिबान लड़कियों की शिक्षा के खिलाफ था। उसने लड़कियों के कॉलेज जाने पर रोक लगा दी थी। इस बार जब से तालिबान दोबारा सत्ता में आया है तो, उसने अपने चरित्र के प्रतिकुल जाकर लड़कियों की शिक्षा की वकालत की थी।

Afganistan: लेकिन, उसका दोहरा चरित्र आखिरकार सबके सामने आ ही गया और बाद मे दिखा फिर से वो ही पुराना तालिबान जो महिलाओं और बच्चियों पर जुल्म ढाता है। शायद अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान को महिलाओं का पढ़ना-लिखना रास नहीं आ रहा हैं।

दरअसर, तालिबान ने अफगानिस्तान में लड़कियों की यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। तालिबान के हायर एजुकेशन मिनिस्टर नेदा मोहम्मद नदीम ने सभी सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज को एक लेटर लिखा है। इसमें कहा गया है कि अगला नोटिस जारी किए जाने तक यह नियम लागू रहेगा।

Afganistan: इस दौरान अफगानिस्तान की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाली एक छात्रा ने कहा कि “तालिबान ने उस एकमात्र पुल को नष्ट कर दिया, जो मुझे मेरे भविष्य से जोड़ता था। मुझे भरोसा है कि मैं पढ़ाई कर अपनी जिंदगी बदल सकती हूं, लेकिन तालिबान ने मेरी उम्मीदें तोड़ दीं।”

Afganistan: दूसरी ओर अमेरिका ने अफगानिस्तान में महिलाओं की विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने के तालिबान के हालिया फैसले की निंदा की हैं।लेकिन ध्यान देने वाले बात यह हैं कि इससे पहले भी महिलाओं के आने-जाने से लेकर, सार्वजनिक रूप से चेहरा दिखाने तक पर पाबंदियां तो थीं ही। लेकिन हालिया फैसले के बाद तो अफगानिस्तान के लड़कियों की पढ़ने-लिखने की आजादी भी छिन ली गई।

Afganistan: हाल ही में तालिबानी सरकार ने छात्राओं का काॅलेज में पढ़ने पर रोक लगा दी है इस पर राष्ट्रवादी कवि कुमार विश्वास ने दुखी मन से कहा कि करते रहिए जहालत।फंसे रहिए मज़हबी उन्मादों और धार्मिक कट्टरता के सियासी फंदों में। ये जो अफ़ग़ानिस्तान में हो रहा है ये हर जहालत की मंज़िल के आम से पड़ाव भर हैं। जो चपेट में हैं वो संघर्ष करें । जो बचे हैं वो सबक़ लें, और क्या ही कहें ?

गौरतलब है कि इससे पहले भी लड़कियों और महिलाओं पर शारीरिक शोषण के साथ ही उनका मानसिक शोषण तक करने का तालिबानी सरकार का लंबा इतिहास रहा है। तालिबानी सरकार जब-जब सत्ता में आयी है उन्होंने अपनी जनता और खासकर महिलाओं और छोटी बच्चियों पर जुल्म ही ढाए हैं। करीब 20 साल बाद तालिबान ने दोबारा सत्ता संभाली और महिलाओं का सरकारी दफ्तरों में और निजी दफ्तरों में काम करने से रोक दिया।

आपको याद होगा मीडिया में भी एक महिला एंकर को बीच प्रोग्राम में उसको एंकरिंग से रोक दिया था।

Written By— Nitisha Agarwal

ये भी पढ़ें…

Ukraine-Russia War: यूक्रेनी राष्ट्रपति ने भरी हुंकार “युद्ध में हम खड़े हैं, हम लड़ेंगे और हम जीतेंगे”
Dalai Lama: दलाई लामा ने चीन को सुनाई खरी-खरी, कहा- “भारत में लोकतंत्र और धार्मिक स्वतंत्रता”
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

19 hours ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

19 hours ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

2 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

2 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

3 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

3 days ago