Aligarh: उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ से दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 7 वर्षीय दलित बेटी के साथ 21 वर्षीय आरोपी द्वारा दुष्कर्म किया गया। इसके बाद पीड़िता की हालत बिगड़ गई। वह अलीगढ़ के सरकारी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। वहीं घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन आरोपी दूसरे समुदाय का होने के कारण इलाके में माहौल गर्म है। वहीं हिंदूवादियों की बयानबाजी के बाद मामला तनावपूर्ण हो गया है।
#अलीगढ़: #चंडौस थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय #दलित बच्ची के साथ 21 वर्षीय तालिब ने किया दुष्कर्म, अस्पताल में जिंदगी, मौत से जूझ रही बेटी, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार, हिंदूवादियों के विरोध के बाद इलाके में तनाव, पुलिस तैनात@aligarhpolice @myogiadityanath @dgpup @anupamnawada pic.twitter.com/impRSWRyqD
— Keshavmalan (@Keshavmalan93) September 15, 2022
Aligarh जिले के चंडौस थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक बुधवार(14 सितंबर, 2022) दोपहर को एक अनुसूचित जाति के मजदूर की 7 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव का ही 21 वर्षीय तालिब बच्ची को गांव के करीब करबर नदी के निकट ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता है और उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं बच्ची की मां बेटी को ढूंढते हुए करबर नदी तक पहुंची तो बेटी नदी के निकट झाड़ियों में नाजुक हालत में पड़ी हुई थी।
मां की चीख पुकार सुन ग्रामीण एकत्र हो गए। इसके बाद बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे फिलहाल अलीगढ़ के जेएन मैडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने सक्रीयता दिखाते हुए आरोपी तालिब को गिरफ्तार कर लिया। तो दूसरी ओर मामला तनावपूर्ण देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

हिंदू संगठनों के आक्रोश से तनाव
Aligarh अब इस घटना को लेकर हिंदुओं में आक्रोश है। गुरुवार को घटना के खिलाफ हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना पर दुख जताते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की और कहा कि ऐसे दरिंदों के घर पर बुलडोजर चलना अति आवश्यक है जिससे भविष्य में कोई इस प्रकार का दुस्साहस न कर सके।
हिंदू जागरण मंच की महिला इकाई वीरांगना वाहिनी की जिला अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सेंगर ने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार को अवैध मदरसों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए मदरसों में भी इस प्रकार की घटनाएं आए दिन सुनने को मिलती हैं मदरसों में भी सरकारी किताबें पाठ्यक्रम में लागू होनी चाहिए जिससे छात्र-छात्राओं को जिहादी शिक्षा की जगह रोजगार परक शिक्षा प्राप्त हो सके। उन्होंने ऐसी घटनाओं के लिए जेहादी मानसिकता को जिम्मेदार ठहराया है।
अलीगढ़ पुलिस के मुताबिक आरोपी तालिब को गिफ्तार कर लिया गया है। पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मैडीकल परीक्षण में पीड़ित लड़की के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
ये भी पढ़ें…
Lakhimpur Kheri: दो दलित नाबालिग बहनों से सोहैल और जुनैद ने अगवा कर किया रेप, हत्या कर शवों को पेड़ से लटकाया
Uttar Pradesh: अतीक अहमद पर योगी सरकार का शिकंजा, अब होगी 27 करोड़ की संपत्ति कुर्क, जिला कार्यालय में अटकी है फाइल