Breaking News

अंडमान और निकोबार द्वीप: देश आज मना रहा है पराक्रम दिवस, पीएम मोदी ने 21 सबसे बड़ें अनाम द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया

अंडमान और निकोबार द्वीप:  दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया।

अंडमान और निकोबार द्वीप: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- 21 द्वीपों को 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाना जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों  को संबोधित करते हुए कहा कि “अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण हुआ है। इन 21 द्वीपों को 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाना जाएगा। जिस द्वीप पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस रहे थे वहां पर उनके जीवन और योगदानों को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक का भी अनावरण किया।”
उन्होंने आगे कहा कि “आज के इस दिन को आजादी के अमृत काल के एक महतपूर्ण अध्याय के रूप में आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी। हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए ये द्वीप एक चिरंतर प्रेरणा का स्थल बनेंगे। मैं सभी को इसके लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं।”

पीएम मोदी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की

इससे पहले पीएओम मोदी ने पराक्रम दिवस के मौके पर कहा कि “मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भारत के इतिहास में उनके अद्वितीय योगदान को याद करता हूं। हम भारत के लिए उनके विजन को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं।”

गृहमंत्री अमित शाह:  परमवीर चक्र विजेताओं की स्मृति को चीरंजीव करने का प्रयास किया

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों को संबोंधित करते हुए कहा कि आज का दिन भारतीय सेना के तीनों अंगों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। आज प्रधानमंत्री जी की ये पहल कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े द्वीपों को हमारे 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम के साथ जोड़कर उनकी स्मृति को चीरंजीव करने का प्रयास किया गया है।”

 

गृह मंत्री शाह ने कहा कि  “यह दुर्भाग्य रहा कि सुभाष बाबू को भुलाने का बहुत प्रयास किया गया मगर कहते हैं कि जो जो वीर होते हैं वो अपनी स्मृति के लिए किसी के मोहताज नहीं होते हैं। वो स्मृति उनकी वीरता के साथ ही होती है।”

उन्होंने ये भी कहा कि “नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद सम्मान के साथ देश के गौरव के समान सुभाष बाबू की मूर्ति लगाने का काम किया। आज के दिन को पराक्रम दिन घोषित करने का काम किया।
अमित शाह ने कहा कि “जब देश की आजादी आगे बढ़ी और देश को नेताजी ने आजाद हिंद फौज के प्रयास से आजाद कराने का प्रयास किया तब भी इसी हिस्से को देश में सबसे पहले स्वतंत्रता प्राप्त करने का सम्मान मिला और नेताजी के हाथ से इसी द्वीप पर अपना तिरंगा पहली बार लहराया गया।”
ये भी पढ़ें…
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024: चेन्नई के थलाईवओं के सामने भिड़ेंगे कोलकाता के शेर, जाने हेड टू हेड आंकड़े और पिच रिपोर्ट

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 22 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता…

4 days ago

Ipl 2024: लखनऊ ने गुजरात को 33 रनों से दी मात, लगाई जीत की हैट्रिक, यश ने झटके पांच विकेट

Ipl 2024: आईपीएल 2024 का 21 वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के…

4 days ago

Lisa Ray: लीजा रे ने दी खतरनाक बीमारी को मात,एक्ट्रेस की दर्द भरी कहानी सुन छलक पड़ेंगे आंसू

Lisa Ray: आप सभी को बॉलीवुड फिल्म 'कसूर' तो याद ही होगी। इसमें एक्टर आफताब…

6 days ago

RJ Lok Sabha Chunav: राजस्थान के अजमेर में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के घोषणा पत्र में भारत के टुकड़े करने की बू…….

RJ Lok Sabha Chunav: पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आज राजस्थान के अजमेर में…

6 days ago

West Bengal: एनआईए टीम पर हमले को लेकर घिरी सरकार,शिशिर बाजोरिया बोले आज हमारे राज्य में सेंट्रल एजेंसी पर हमला हुआ

West Bengal: पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर ब्लास्ट केस में छापेमारी करने पहुंची एनआईए की टीम…

6 days ago

Crime News: इस टी बैग में ‘जहर’ है, पुलिस ने पकड़ी चीनी चाय के पैकेट में बंद 230 करोड़ की ड्रग

Crime News: दुनिया भर में भारतीयों की पहचान उनके चाय के चुस्कियों के लिए जाना…

6 days ago