Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का केजारीवाल पर हमला, कहा-“मौलवी को 18 हजार सैलरी दे सकते हो तो पुजारियों और पादरियों को क्यों नहीं”

Anurag Thakur

Anurag Thakur: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए केजरीवील पर जमकर निशाना साधा। पीसी के  दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर औरोप लगाते हुए कई सवाल खड़े कर दिए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि “दिल्ली के मुख्यमंत्री राष्ट्रीय राजधानी में मौलवियों को सालाना 18,000 रुपये देते हैं। क्या आप पुजारियों, गुरुद्वारा ग्रंथियों और पादरियों को भी वही 18,000 रुपये देंगे? आप ऐसा क्यों नहीं कर सके।”

दिल्ली सीएम केजरीवाल की भारतीय मुद्रा नोटों पर भगवान गणेश की तस्वीर लगाने की अपील को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।

Anurag Thakur: उन्होंने कहा कि “राम मंदिर का विरोध करने वालों, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वालों को एक मंत्री को बर्खास्त करना पड़ा। अरविंद केजरीवाल अराजकता के प्रतीक हैं। वह नए प्रचार को बढ़ावा देते हैं, ताकि उनके भ्रष्टाचार पर चर्चा न हो।”

आपको बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम को मोदी को पत्र लिखा था। जिसमें, नोटों पर एक तरफ गांधी जी की व दूसरी तरफ श्री गणेश व लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाने की मांग की है।

केजरीवाल ने कहा था कि एक तरफ हम सभी देशवासियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, तो वहीं दूसरी तरफ हमें भगवान का आशीर्वाद भी चाहिए। नोटों पर भगवानों की तस्वीर लगवाने के लिए 130 करोड़ लोगों की मांग है। प्रधानमंत्री को संज्ञान लेना चाहिए।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था बेहद खराब स्थिति में है। देश की आजादी के 75 वर्ष बाद भी हमारा देश विकासशील की स्थिति में है। अब भी देश में बहुत लोग गरीब हैं। सभी देशवासियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, तो वहीं दूसरी तरफ भगवान का आशीर्वाद लेना चाहिए ताकि हमारे सभी प्रयास फलीभूत हो सकें।

ये भी पढ़ें…

Yamuna River: यमुना नदी में केमिकल के छिड़काव से चिंता में बृजवासी, मांट विधायक ने केजरीवाल को दिखाईं आँखें
Afzal Ansari: अफजाल अंसारी की संपत्ति पर फिर चला बाबा का बुलडोजर, 12.5 करोड़ की संपत्ति की गई जब्त
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।