Breaking News

Bharat Jodo Nyay yatra: राहुल गांधी की पश्चिम बंगाल से बिहार के किशनगंज पहुंची भारत जोड़ों न्याय यात्रा, नीतीश बोले नहीं दी मुझे जानकारी

Bharat Jodo Nyay yatra:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने सोमवार को किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश किया है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बिहार में राहुल गांधी का स्वागत किया। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के बाद गांधी की पहली बिहार में यात्रा पर आए है।

Bharat Jodo Nyay yatra: आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को कांग्रेस पार्टी बिहार के सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा थी। लेकिन अब विपक्ष में चली गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक दशक में पांचवीं बार इधर से उधर पहुंच गए हैं। राहुल गांधी की यात्रा, लोकसभा चुनावों से पहले समर्थन जुटाने के लिए कांग्रेस का एक प्रयास है। यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई है। पूर्वोत्तर से यात्रा करने के बाद राहुल गांधी के ब्रेक लेने और दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले यह यात्रा गुरुवार को बंगाल पहुंच चुकी थी।

Bharat Jodo Nyay yatra: क्या बोले सीएम नीतीश ?

Bharat Jodo Nyay yatra: बिहार सीएम नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होने पर यह भी आरोप लगाया है कि “भारत जोड़ों न्‍याय यात्रा के बिहार में प्रवेश करने की जानकारी उन्‍हें नहीं दी गई है। इससे साफ जाहिर था कि नीतीश नाराज हैं। हालांकि, तेजस्‍वी यादव से उन्‍हें अभी तक उम्‍मीद है।”

किशनगंज में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

Bharat Jodo Nyay yatra: कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने बताया कि गांधी का किशनगंज में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है, जिसके बाद मंगलवार को निकटवर्ती जिले पूर्णिया में एक बड़ी रैली और एक दिन बाद कटिहार में एक और रैली होगी।

राहुल गांधी: बीजेपी और आरएसएस फैला रही है नफरत

Bharat Jodo Nyay yatra: राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने देश के सामने नफरत और हिंसा की विचारधारा रखी है। उसके खिलाफ हम मोहब्बत की विचारधारा लेकर आए हैं। नफरत को नफरत नहीं काट सकती है। नफरत को सिर्फ मोहब्बत से ही खत्म किया जा सकता है। एक तरफ BJP-RSS के लोग नफरत से देश को बांटने की बात करते हैं। वहीं दूसरी तरफ हम मोहब्बत की बात करते हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ‘कल नीतीश कुमार के विश्वासघात के बाद किशनगंज के लोग राहुल गांधी और यात्रा का भव्य स्वागत कर रहे हैं। हमने नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया था लेकिन वह गिरगिट निकले।

बिहार से फिर जाएगी पश्चिम बंगाल

Bharat Jodo Nyay yatra: यात्रा 31 जनवरी को मालदा के रास्ते पश्चिम बंगाल में फिर से प्रवेश करेगी और मुर्शिदाबाद से गुजरने के बाद एक फरवरी को इस राज्य से दूसरे राज्य में प्रवेश करेगी। इस यात्रा दौरान 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा को 20 या 21 मार्च को मुंबई में आकर समाप्त कर दिया जाएगा।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें…

Land For Job Scam: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ED कार्यालय पहुंचे, बोली मीसा भारती- जब भी कोई एजेंसी बुलाती है तब हमारा परिवार उनके सवालों का देते हैं जवाब…
‘परीक्षा पे चर्चा’: पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान छात्रों से किया संवाद, छात्रों की परेशानियों के साथ उनके सवालों का दे रहे हैं जवाब
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:राजस्थान के अरमानों पर फिरा पानी,हैदराबाद की कटी चांदी दिनों टीमों को मिले एक एक अंक

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में एक बार फिर बारिश ने…

11 hours ago

IPL 2024:कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़त, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

1 day ago

IPL 2024:आखिरी लीग मुक़ाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 27 रनों से रौंदा, कटाया प्लेऑफ का टिकट

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…

1 day ago

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

2 days ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago