‘Bharat Jodo yatra’ Enter in Delhi: राहुल गाँधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दिल्ली आगमन पर मनाया गया जश्न, वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यात्रा को लेकर साधा निशाना

Bharat Jodo Yatra

‘Bharat Jodo yatra’ Enter in Delhi: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवेश करने पर जश्न मनाया गया। भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली आगमन के साथ ही इस यात्रा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए।

 

‘Bharat Jodo yatra’ Enter in Delhi: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि “जो देश का नामोनिशान मिटाने की सोचते हो वो भारत जोड़ने की बात कैसे कर सकते हैं। जिनकी यात्रा में नफरत का बीज बोने वाले हों वो मोहब्बत की दुकान खोलने की बात ही कैसे कर सकते हैं… राहुल गांधी को तो देश हित नहीं परिवार हित पहले है।”
वहीं कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि ” भारत जोड़ो यात्रा’ चुनावी यात्रा नहीं विचारधारा आधारित यात्रा है और 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा जो भारत जोड़ो का संदेशा हर बूथ और ब्लॉक में पहुंचाएगा।”
आपको बता दें कि राहुल ने कहा था कि “मुझे भाजपा वाले बुरे नहीं लगते। मैं रास्ते में जाता हूँ, तो इशारा करके पूछते हैं कि क्या कर रहे हो? मैं उन्हें जवाब देना चाहता हूँ, कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूँ। आइए आप भी बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलिए। महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, अंबेडकर सब ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली थी।”
ये भी पढ़ें…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।