Bharat Jodo Yatra: यात्रा के दौरान सांसद संतोख सिंह का हुआ निधन, पीएम मोदी, राहुल गांधी ने जताया शोक

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: शनिवार (14 जनवरी) को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह को हार्ट अटैक आया जिसके बाद आनन-फानन में संतोख सिंह को लुधियाना से एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पीएम मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत गणमान्य नेताओं ने शोक जताया हैं।

Bharat Jodo Yatra: पीएम मोदी- संतोख सिंह के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संतोख सिंह चौधरी के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा, “सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्हें पंजाब के लोगों की सेवा करने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं।”

 

राहुल गांधी: शोकसंतप्त परिवार को व्यक्त की संवेदनाएं

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सांसद संतोख सिंह के निधन पर श्रद्धाजलि दी और उन्होंने संतोख सिंह चौधरी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और संवेदनाए व्यक्त की …  इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि श्री संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो ज़मीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। शोकसंतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। कांग्रंस के पंजाब अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने शोक पर कहा कि “उनका अंतिम संस्कार कल उनके गांव में होगा। राहुल गांधी को जैसे ही पता चला उन्होंने यात्रा बंद की और जहां उनको दोपहर में रुकना था वे वहां चले गए थे। यह दुखद घटना है और उनके परिवार के साथ सहानुभूति है।”
उन्होंने आगे कहा कि “अभी के लिए (भारत जोड़ो) यात्रा रोक दी गई है। मेरी अभी राहुल गांधी और उनकी टीम से बात नहीं हुई है लेकिन मेरे अनुसार यह यात्रा कल अंतिम संस्कार होने के बाद शुरू होगी।”
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। लुधियाना में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पैदल चलते हुए वह गिर गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह के निधन पर कहा कि जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह के निधन पर कहा कि आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।”
ये भी पढ़ेंं…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।