Boycott Thank God: अजय देवगन की फिल्म ‘थेंक गाॅड’ का भी हो रहा है विरोध, हिंदू संगठन जला रहे है फिल्म के पोस्टर

Boycott Thank God

Boycott Thank God: बॉलीवुड को लगता है किसी की नज़र लग गई गई। अब भी फिल्मो के बाॅयकाट का सिलसिला जारी है और ये कब तक चलेगा ये कहना मुश्किल है, लगता तो ये है कि अब बॉयकट की आग में एक और फिल्म के जलने का नंबर लग गया है। जी हाँ, लेकिन इस बार जिसकी फिल्म बहिष्कार में धकेली जा रही है, वो फिल्म दूसरी है और उस फिल्म के कलाकार भी दूसरे हैं।

उस एक्टर के लिए आपने कभी सोचा नहीं होगा, हम बात कर रहे है बॉलीवुड के सिंघम कहे जाने वाले अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘थैंक गॉड’ की… जिसका अब विरोध चालू हो गया है, अब लोग इस फिल्म का बॉयकाट कर रहे है।

Boycott Thank God: हिंदू और कायस्थ समाज के लोगों का कहना है कि फिल्म में भगवान चित्रगुप्त का अपमान किया है और अब हिंदू देवी-देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। बरेली में हिंदू और कायस्थ समाज के संगठनों ने अभिनेता अजय देवगन का पुतला जलाया और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए…

फिल्म का ट्रेलर 8 सितंबर को रिलीज़ हो गया है जिसमें अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की मुख्य भूमिका है। ट्रेलर के साथ ही अजय देवगन का लुक भी रिवील किया गया। फिल्म दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लेकिन रिलीज़ के पहले ही इस फिल्म का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है… उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब मध्य प्रदेश में फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। अब आपको तो पता है हिन्दू धर्म में चित्रगुप्त का स्थान काफी ऊंचा है। चित्रगुप्त को कर्मों का देवता माना जाता है। जो सबके बुरे और अच्छे कर्मों का हिसाब रखते हैं।

लेकिन इस फिल्म में तो उनके करैक्टर का ही मज़ाक बना दिया है, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फिल्म के बॉयकॉट की मांग की जा रही है। यूजर्स ने कहा कि चित्रगुप्त और हिंदू देवी देवताओं का जिस तरह मजाक उड़ाया जा रहा है वह उसका विरोध करते हैं।

वहीं कई यूजर्स ने कहा कि अब तो पूरे बॉलीवुड का ही बाॅयकाट करने का समय आ गया है। ये फिल्म अब तो इतने विवादों में घिर गई है और इस फिल्म के एक्टर्स और मेकर्स के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है।

Boycott Thank God: वकील हिमांशु श्रीवास्तव ने इस फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार और एक्टर अजय देवगन एवं सिद्धार्थ मल्होत्रा के खिलाफ जौनपुर में केस दर्ज़ कराया है। हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि फिल्म ”थैंक गॉड” का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें अजय देवगन आधुनिक पोशाक पहनकर भगवान चित्रगुप्त बने दिख रहे हैं।

Boycott Thank God: ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्सीडेंट होने के बाद उसके कर्मों का हिसाब – किताब चित्रगुप्त भगवान के दरबार में होता है। जहां अजय देवगन स्वयं को भगवान चित्रगुप्त बताते हुए घटिया मजाक व आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। फूहड़ शब्दों का प्रयोग करते हुए भगवान चित्रगुप्त की प्रस्तुति की गई।

दरअसल, विरोध में शामिल अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव सक्सेना का कहना है कि फिल्म में भगवान चित्रगुप्त के चित्रण को अभद्र तरीके से दिखाया गया है और कई ऐसे सीन है जिसकी वजह से धार्मिक भावना आहत हुई हैं।

Boycott Thank God: फिल्म की पब्लिसिटी के लिए धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। गौरव सक्सेना ने आरोप लगाया कि फिल्म में जानबूझकर भगवान चित्रगुप्त के चित्रण को और इनके पहनावे को लेकर फिल्म अभिनेता ने मजाक बनाया है। जो कि अब बर्दाश्त नहीं होगा।

वही कायस्थ समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म से देवी- देवताओं की अपमान जनक वीडियो नहीं हटाए तो फिल्म के बहिष्कार के साथ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

अभिनेता के पुतले पर जूतों की बारिश भगवान चित्रगुप्त के अपमान से गुस्साए कायस्थ समाज के लोगों ने अजय देवगन के पुतले को चप्पलों की माला पहनाई और फिर जमकर जूते बरसाए। फिल्म निर्देशक को भी खरी-खोटी सुनाई गई और दोनों का पुतला भी फूंका।

कायस्थ समाज के लोगों का कहना है कि अगर मांगे नहीं मानी गई, तो सिनेमाघरों में फिल्म तक लगने नहीं देंगे। कर्नाटक में हिंदू जनजागृति समिति ने ट्रेलर पर आपत्ति जताते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की माँग की है।

Boycott Thank God: हिंदू जनजागृति समिति संगठन ने चेतावनी दी है कि हिंदू देवी-देवताओं का मजाक किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वही हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे का कहना है की, “बॉलीवुड हमेशा हिंदू धर्म के विरुद्ध काम करते हुए दिखाई देता है। चाहे ‘पीके’ जैसी फिल्म हो या आने वाली ‘थैंक गॉड’ जैसी फिल्म हो, हर जगह हिंदू देवताओं को हास्य-विनोद के रूप में दिखाया जाता है। हिंदू देवता, हिंदू धर्म या हिंदू ग्रंथ के बारे में हमेशा ही खिलवाड़ किया जाता है।”

इस फिल्म के ट्रेलर में अजय देवगन गाली को लेकर एक जोक भी करते हैं। बस यही बात लोगों को अखर रही है। लोगों को लगता है की कोई हिन्दू धर्म के भगवान पर ऐसा मजाक क्यों किया जा सकता है। आखिर चित्रगुप्त जी को मजाक करते कैसे दिखाया जा सकता है और वो भी इतना भद्दा मजाक करते कैसे दिखा सकते हैं।

ये भी पढ़े…

Yogi Government: मदरसों के बाद वक्फ बोर्ड की जमीन का भी होगा सर्वे, सरकारी जमीन को लिया जाएगा वापस
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में हिंदू परिवार पलायन को हुआ मजबूर, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।