chath pooja: छठ पूजा से पहले यमुना नदी फिर से हुई जहरीली, नहाने लायक नहीं है घाट, हर जगह दिख रहे है सफेद झाग

Chat Pooja

chath pooja: छठ पूजा से पहले दिल्ली में भाजपा और आप के बीच में आरोप- प्रत्यारोप का दौर चल रहा हैं। छठ पूजा को दिल्ली में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। भारी संख्या में बिहार के लोग दिल्ली में रहते है। आपको बता दें कि दिल्ली में एमसीडी चुनाव कभी भी हो सकते है।चुनाव हो और राजनीति न हो ऐसा हो नहीं सकता। छ्ठ पूजा से अच्छा मौका भी नहीं हो सकता। आप और भाजपा दोनों ही इस सुनहरे मौके को हाथ से जाना नहीं देना चाहेंगे। भाजपा ने छठ के मौके पर केजरीवाल सरकार को घेरने की योजना बनाई है और भाजपा दिल्ली पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी लगातार केजरीवाल हर हमला बोल रहे हैं।

chath pooja: दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर पूर्वांचलियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि छठ पूजा पूर्वांचल के लोगों का सबसे बड़ा त्यौहार है और वे दिल्ली में भी इसे बहुत धूमधाम से मनाते हैं। यह जानते हुए भी दिल्ली सरकार ने इसके लिए उचित तैयारियां नहीं की हैं। इससे पूर्वांचल के लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आने के समय यमुना को साफ़ करना का दावा किया था। लेकिन सच्चाई यह है कि यमुना और ज्यादा प्रदूषण से घिरती जा रही है, इसका पानी लोगों के लिए उपयोग करने योग्य नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचली समुदाय के लोग इसके बाद भी यमुना किनारे छठ मनाकर विश्व शांति की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी सरकार लोगों को त्यौहार मनाने के लिए उपयुक्त माहौल नहीं दे रही है।

chath pooja: भाजपा के पूर्वांचल के नेता पूर्वांचली मतदाताओं के बीच इस बात का खूब जोरशोर से प्रचार कर रहे है कि तमाम वादों के बाद भी केजरीवाल सरकार यमुना को साफ़ करने में नाकाम रही। इससे न केवल यमुना में प्रदूषण बढ़ रहा है, बल्कि इससे छठ पूजा में आस्था रखने वाले पूर्वांचली समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी चोट पहुंच रही है।

गौरतलब है कि यमुना में होने वाले प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने यमुना के किनारे छठ पूजा कार्यक्रम करने पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद से ही भाजपा के खासतौर से पूर्वांचली नेता लगातार सीएम केजरीवाल पर हमलावर हैं। भाजपा नेता आप सरकार को एंटी-हिंदू बता रहे हैं।  भाजपा ने कहा था कि छठ पूजा के दौरान केवल प्राकृतिक और घर में बनी वस्तुओं का ही उपयोग होता है और इससे किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं होता।

chath pooja:  दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना के घाटों पर छठ पूजा न करने के सीएम कोजरीवाल के आदेश को रद्द कर दिया था। जिसके बाद से ही यमुना के किनारों पर छठ पूजा के कार्यक्रम किये जाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

पूर्वांचली मतदाताओं के बीच भाजपा इस काम को अपनी जीत बता रहीं है और उसकी कोशिश है कि कैसे छठ पूजा के मौके को अपने वोट में बदला जा सके और वहीं दूसरी ओर आप बैकफुट पर नजर आ रहीं है और ये भी एक कारण हे कि केजरीवाल ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा है कि भारत के 140 करोड़ लोगों की भावना ये है कि नोट पर गाँधी के साथ भगवान गणेश की छवि को भी छापा जाए।

केजरीवाल का ये नोट पर भगवान गणेश की छवि वाला दांव केवल इसलिए चला हैं क्योंकि उन्हें ये डर सता रहा है कि कहीं हिंदू वोट उनसे छिटक न जाए। केजरीवाल की इस कोशिश को राजनीतिक विश्लेषक एंटी-हिंदू छवि को धूमिल करने का प्रयास मान रहे है।

आप की दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्रपाल गौतम और गुजरात के आप अध्यक्ष गोपाल इटालिया के हिंदू विरोधी बयानों की वजह से आगामी दिल्ली में एमसीडी चुनाव, हिमाचल चुनाव और गुजरात के विधानसभा चुनावों में होने वाले नुकसान की भरपाई के रूप में माना जा रहा हैं।

chath pooja: नहाय खाय के साथ शुक्रवार से छठ महापर्व की शुरुआत हो जाएगी और भगवान सूर्य व छठी माता को समर्पित छठ पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व चार दिन तक चलता है।

इस साल ये 28 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा। छठ पूजा में संतान के स्वास्थ्य, सफलता व दीर्घायु के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। इस व्रत को महिलाओं के साथ पुरुष भी रखते हैं।

ये भी पढ़ें…

Delhi News: केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा नोटों पर हो श्री गणेश व लक्ष्मी जी की तस्वीर
T20 WC Pak vs Zim: जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान के सेमिफाइनल में आने की राह को बनाया मुश्किल, साउथ अफ्रीका के साथ होगा ‘डू एंड डाई वाला’ मुकाबला
Delhi News:हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना पड़ा भारी,मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को पद से धोना पड़ा हाथ
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।