Breaking News

Cm Yogi ने बदायूं में प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित किया,बोले-“कहीं नक्सलवाद था, कहीं था आतंकवाद”

Cm Yogi ने मंगलवार को पीलीभीत, बदायूं और बरेली में भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलनों को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि  “2014 से पहले क्या स्थिति थी…दुनिया में भारत का सम्मान नहीं रह गया था। कहीं नक्सलवाद था, कहीं आतंकवाद था। देश में भय का वातावरण बनाया गया था। परिवारवाद के नाम पर देश में लूट खसोट करने की छूट उन लोगों को दी गई थी। वे लोग अराजकता फैला रहे थे। गरीबों के हकों पर डकैती डाली जा रही थी…

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि “आपने 2014 के पहले और आज के भारत को देखा है। 2014 से पहले अविश्वास था, अराजकता थी। देश को लेकर कोई सोच नहीं थी। जनता के मन में सरकार के प्रति भी विश्वासन नहीं रह गया था। स्वाभाविक रूप से जब अपने देश के लोग सम्मान नहीं दे रहे हैं तो दुनिया के लोगों ने सम्मान देना बंद कर दिया था। किसान आत्महत्या कर रहा था। युवा पलायन कर रहा था। कहीं उग्रवाद था तो कहीं नक्सलवाद था। आपस में जातीय वैमनस्ता की खाई इतनी चौड़ी थी कि कोई व्यक्ति अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करता था।”

उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश के बारे में तो कहना ही क्या, यहां दंगा होता था। कोई कस्बा और जनपद नहीं बचा था, जहां के लोगों ने दंगा और कर्फ्यू न सहा हो। बेटियां-व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। उद्यमी पलायन कर रहा था। यह 2014 पहले की भारत और यूपी की स्थिति थी। आज 2024 में दुनिया के अंदर भारत का सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। कश्मीर में आतंकवाद समाप्त। नक्सलवाद समाप्त। देश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है।”

परिवारवाद पर साधा निशाना

बदायूं क्लब मैदान में मंगलवार को प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि सपा प्रत्याशी बदायूं के मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। पहले एक आए थे, जो छोड़कर चले गए। दूसरे भी जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव माफियाराज बनाम कानून के राज में है। भारतीय जनता पार्टी कानून के राज में विश्वास करती है। कानून के राज को स्थापित करने में विश्वास करती है।”

Cm Yogi: भ्रष्टाचार बनाम जीरो टॉलरेंस के बीच चुनाव

उन्होंने आग कहा कि “यह चुनाव भ्रष्टाचार बनाम जीरो टॉलरेंस के बीच है। यह चुनाव तुष्टीकरण बनाम सबका साथ-सबका विकास के बीच है। पहले चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ दिया जाता था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के माध्यम से हर व्यक्ति को जोड़ने का काम काम किया और साथ ही सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने पिछली सरकारों को देखा है। ये लोग युवाओं के हाथों में तमंचा थमाते थे। हमने रोजगार दिया। सपा-बसपा की सरकार में कर्फ्यू लगता था। हमने कर्फ्यू मुक्त प्रदेश बनाया।”

उन्होंने आगे कहा कि “आज कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। सीएम योगी ने परिवारवाद को लेकर भी सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा हो या कांग्रेस उनकी ओर से उस पार्टी का अध्यक्ष केवल एक खानदान का ही व्यक्ति हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते कहा कि भाजपा में सामान्य गरीब परिवार से निकलकर पूरी जीवन देश के लिए समर्पित कर दें, उनके लिए पूरा भारत ही उनका परिवार है।”

आपको बता दें कि सुबह 11.30 बजे पीलीभीत में योगी ने रामा इंटर कालेज के सामने प्रबुद्ध सम्मेलन को उन्होंने संबोधित किया था। करीब दोपहर 1.10 बजे बदायूं में और दोपहर 2.40 बजे बरेली इंटर कालेज, बरेली में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। बदायूं क्लब, भामाशाह चौक और पुलिस लाइन के आसपास का इलाका सील कर दिया गया। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके लिए परशुराम चौक, इंदिरा चौक, ओवरब्रिज मार्ग, महाराणा प्रताप तिराहा और वन विभाग रोड पर बैरियर लगाए गए थे।

Written By-Poline Barnard.

ये भी पढ़ें…

AAP सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत, अब जेल से बाहर आएंगे,सुप्रीम कोर्ट ने बेल पर रिहाई के दिए आदेश
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:राजस्थान के अरमानों पर फिरा पानी,हैदराबाद की कटी चांदी दिनों टीमों को मिले एक एक अंक

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में एक बार फिर बारिश ने…

3 hours ago

IPL 2024:कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़त, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

1 day ago

IPL 2024:आखिरी लीग मुक़ाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 27 रनों से रौंदा, कटाया प्लेऑफ का टिकट

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…

1 day ago

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

2 days ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago