Congress: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ की शुरूआत

Congress

Congress: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब कांग्रेस ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ की शुरूआत करने की योजना बनाई हैं। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार 21 जनवरी को प्रेस वार्ता कर ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ का लोगो और केंद्र सरकार के खिलाफ एक “चार्जशीट” जारी की है।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश- ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ में हमारा निशाना मोदी सरकार  

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल जी ने मुद्दें उठाए। उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है।”

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल: 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ की शुरूआत

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ 26 जनवरी से शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा। आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है।

 Congress: ‘भारत जोड़ों यात्रा’-कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किमी लंबी यात्रा

आपको बता दें कि  ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अंतर्गत 3,570 किमी लंबी यात्रा की जाएगी और ये यात्रा 150 दिन तक चलेगी,  यात्रा भाजपा की विभाजन की राजनीति के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए है। यह यात्रा पार्टी को भी मजबूत करेगी।

गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा की शरुआत 7 सितंबर को हुई थी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का समापन राहुल गांधी के श्रीनगर के लाल चौक पर भारत की झंडा फहराने के साथ हो जाएगी।

ये भी पढ़ें…

Delhi News: पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन के आगे सरकार ने टेके घुटने, खेल मंत्री ने बनाई निगरानी समिति, सौंपनी होगी 4 हफ्ते में रिपोर्ट
Prayagraj: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एबीवीपी से जुड़े छात्र से रैगिंग, सीनियर छात्रों ने की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।