Divine Spiritual Festival: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव में हुए शामिल

Divine Spritual Festival

Divine Spiritual Festival: दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के आचार्य पीठ पर 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरिहर आश्रम में तीन दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव रविवार से आरंभ हुआ है। आज सोमवार 25 दिसंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव में हिस्सा लिया। इससे पहले हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: हमारे संतों ने पूरे विश्व को जोड़ते हुए “वसुधैव कुटुम्बकम्” के भाव

Divine Spiritual Festival: हरिद्वार में ‘दिव्य आध्यात्म महोत्सव’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “ये आध्यात्मिक जागरण का एक बहुत बड़ा मार्ग है। ये आध्यात्मिक समारोह हमारी नई पीढ़ी को अवगत होगा। इस समारोह में हज़ारों वर्ष की महान संत परंपरा के साक्षात दर्शन एक साथ हुए हैं।…हमारे संतों ने पूरे विश्व को जोड़ते हुए “वसुधैव कुटुम्बकम्” के भाव को सशक्त किया है।…”

Divine Spiritual Festival: जम्मू कश्मीर के राज्यपाल, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बाबा रामदेव ने भी की शिरकत

Divine Spiritual Festival: इनमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बाबा रामदेव सहित कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुई।

ये भी पढ़ें…

Hijab Vivad Case: AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कर्नाटक के सीएम से हिजाब पर पाबंदी खत्म करने की मांग
Atal Bihari Bajpayee Jayanti: राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी,योगी समते गणमान्य नेताओं ने किया नमन
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।