Election Commission: चुनाव आयोगी ने किया ऐलान, 12 नवंबर को होगा हिमाचल में चुनाव

Election Commission

Election Commission: दिल्ली में आज (शुक्रवार) दिन में तीन बजे चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान करते हुए कहा हिमाचल प्रदेश में  आगामी विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को मतदान कराया जाएगा और चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि गुजरात और हिमाचल में चुनाव साल 2017 में हुए थे। गुजरात में 182 और हिमाचल में 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। दोनों ही राज्यों मे भाजपा की सरकारें है। भाजपा को दोनों ही राज्यों में अपनी सरकारों को बचाने की चुनौती होगी। दोनों ही राज्यों में काँग्रेस विपक्ष में है।

लेकिन, गुजरात में इस बार आम आदमी पार्टी के आने से गुजरात का चुनाव त्रिकोणीय हो गया है।  भाजपा के लिए अब दौहरी चुनौती होगी काँग्रेस के साथ ही आप के लिए भाजपा को चुनावी रणनीति बनानी होगी। पंजाब में हांल ही के चुनावों में बंपर जीत मिलने केे बाद आप के हौसले बुलंद है।

Election Commission: गुजरात की विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं और  बहुमत के लिए 92 सीटें जरूरी होती हैं। पिछली बार गुजरात में चुनाव आयोग ने दो चरणों में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर 2017 को मतदान कराए थे। पिछली बार भाजपा ने 99 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। वहीं कांग्रेस के खाते में 77 सीटें और अन्य पार्टियों को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। गुजरात सरकार का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है।

Election Commission: गौरतलब है कि गुजरात में वर्तमान में 4 करोड़ 35 लाख 46 हजार 956 रजिस्टर्ड मतदाता हैं और पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में 69.01 फ़ीसदी मतदान हुआ था।  182 विधानसभा सीटों वाली गुजरात विधानसभा में 13 सीटें अनुसुचित जाति, 27 सीटें अनुसूचित जनजाती के लिए आरक्षित हैं।

हिमाचल सरकार का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 68 सीटें हैं। हिमाचल प्रदेश में 2017 में सिर्फ एक चरण में नौ नवंबर को मतदान हुआ था।  साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44 सीटों पर जीत हासिल की थी।

जबकि कांग्रेस को 21 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। वहीं 2 सीटों पर निर्दलीय और एक सीट पर सीपीआइ (मार्क्सवादी) ने जीत हासिल की थी।  वर्तमान में राज्य में 53 लाख 76 हजार 77 रजिस्टर्ड मतदाता हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में यहां पर 75.28 फ़ीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

ये भी पढ़ें…

Sports: राष्ट्रस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का लगेगा मेला, 7 से 9 नवंबर तक होगा आयोजन
Gujrat: आप प्रमुख गोपाल इटालिया को पुलिस ने लिया हिरासत में कर रहे थे, NCW ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।