Farmer Protest 2024: ‘दिल्ली चलो विरोध मार्च’ में अराजकता फैलाने वाले आंदोलनकारियों पर हरियाणा पुलिस सख्त- हिरासत में लिया,छोड़े आंसू गैस के गोले…

Farmer Protest 2024

Farmer Protest 2024: विभिन्न मांगों को लेकर ‘दिल्ली चलो विरोध मार्च’ कर रहे किसानों के आंदोलन के दौरान अराजकता फैलाने वालों पर हरियाणा पुलिस ने सख्त एक्शन लिया। आपको बता दें कि हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पार करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों ने अपने ट्रैक्टरों से सीमेंट के बैरिकेड को जबरन हटाया। आंदोलनकारी किसानों ने फ्लाईओवर के सेफ्टी बैरियर को भी तोड़ दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और जब किसान नहीं माने तो प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया।

महासचिव सरवन सिंह पंढेर: विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी…

Farmer Protest 2024: पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा, “लगभग 10,000 लोग यहां शंभू सीमा पर पहुंचे हुए हैं… किसान यहां शांतिपूर्ण स्थिति बनाए हुए हैं… ड्रोन के जरिए हमारे खिलाफ आंसू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। (विरोध) तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती।”

नरेश टिकैत: फ़र्ज़ी आंदोलनकारियों को दिया मुंहतोड़ जवाब…

Farmer Protest 2024: वहीं भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने फ़र्ज़ी आंदोलनकारियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि “भाकियू साथ नहीं, अलग-अलग राज्य की अलग-अलग माँग, सरकार स्वयं संज्ञान लें, हमेशा आंदोलन करना उचित नहीं..”

Farmer Protest 2024: किसान नेता राकेश टिकैत- जब देश का विपक्ष कमजोर होता है तो देश में तानाशाहों का…

 

Farmer Protest 2024: किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, “जब देश का विपक्ष कमजोर होता है तो देश में तानाशाहों का जन्म होता है। सब राजनीतिक पार्टीयां एक हैं। सत्ता वाले भी और विपक्ष वाले भी। ये अपनी सरकार बचाएं… जब देश का राजा ही ये कह रहा है कि हम 400 सीट जीतेंगे तो फिर देश में चुनाव की जरूरत कहां रह गई?… आप इसी चुनाव का नवीकरण कर लीजिए। आप क्यों देश को पागल बना रहे हैं… “

ये भी पढ़ें…

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस को छोड़ थामा बीजेपी का दामन
Farmer Protest 2024: सरवन सिंह पंढेर का बड़ा बयान, दिल्ली एनसीआर में पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।