Har Ghar Tiranga Live: केंद्र सरकार ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ मनाने का फैसला किया है। इस तिरंगा आयोजन के तहत देशभर में तिरंगा उत्सव मनाया जा रहा है। शहर से लेकर गाँव तक लोगों में देश के शान तिरंगे को लेकर जोश दिखाई दे रहा हैं और ऐसे में योगी का उत्तर प्रदेश ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कीर्तिमान बनाने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने यूपी में 4.5 करोड़ झंडे फहराने का लक्ष्य रखा है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइए, 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़कर, हम भी अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराकर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ में भागीदार बनें, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प से जुड़ें। जय हिंद!
Har Ghar Tiranga Live: योगी ने आगे ये भी कहा कि ‘अतीत को विस्मृत करके कोई अपना भविष्य नहीं बना सकता है।’ हम सभी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आभारी हैं, जिनके प्रेरणा और मार्गदर्शन में संपूर्ण देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ भव्यता, उत्साह और उमंग के साथ मना रहा है।
Har Ghar Tiranga Live: वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को बहुत आशा से देख रही है। हम अपनी आजादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहे हैं। अगले 25 वर्षों में भारत जिस ऊंचाई पर होगा, उसका रोड मैप को बनाया जा रहा हैं।
बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया और इसके बाद आधिकारिक रूप से यूपी में अमृत महोत्सव का आगाज हो गया।
उत्तर प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने आवास पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। pic.twitter.com/hksC0Top6x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2022
ये भी पढ़े…