जौनपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी 258 करोड़ रू की सौगात,116 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Jaunpur

जौनपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ आज जौनपुर दौरे पर है और मुख्यमंत्री ने जौनपुर में उमा नाथ सिंह ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया।जौनपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनको जौनपुर आकर बहुत खुशी हो रही है।

जौनपुर: उन्होंने कहा कि जौनपुर के लोगों के विकास के लिए 258 करोड़ रू की लागत से बनने वाली 116 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण करने का अवसर मिला हैं।

जौनपुर: योगी ने ये भी कहा कि विकास आज की आवश्यकता है लेकिन हम सभी को इस बात का ध्यान रखना होगा कि जिस योजना के विकास लिए शासन ने धनराशि दी है उसका प्रयोग उस संबंधित कार्य पर ही हो… अन्यथा जैसे रैकेट 2017 से पहले विकास कार्यों में घुन की तरह पूरी व्यवस्था को खोखला बनाते थे उसका परिणाम जगजाहिर है… उत्तर प्रदेश आज दंगा मुक्त प्रदेश है। राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के आंकड़ों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश में एक नजीर बन रही है।

योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने सूबे की की शिक्षी व्यवस्था को ध्वस्त करने का काम किया था। पहले की सरकारों ने शिक्षा को नकल का जरिया बना दिया था। शिक्षक नहीं थे विधालय भवने जर्जर थे। शिक्षा में पारदर्शिता की कमी थी। जबसे हम सरकार में आए अब हमारे सूबे के छात्र-छात्राएं नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। आज हमारे यूपी के बच्चे धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने में भी किसी से पीछे नहीं है।

पिछली सरकारों में लोगों को न्याय पाने का भरोसा नहीं था और जब से प्रदेश और देश में डबल इंजन की सरकार बनी है तब से ही लोगों में भरोसा जागा है कि अब उनको न्याय मिल पाएगा। हम जबसे सरकार में आए है तब से ही हमने प्रयास किया है कि गरीब से गरीब और असहाय लोगों को भी न्याय मिल सकें ये ही हमारा प्रयास हैं।

उन्होंने लोगों को आत्मनिर्भर बनने का आवहान करते हुए कहा कि आप लोगों को बुलाओ जो अपने जनपद जौनपुर को छोड़ कर चले गए है उनको अपने यहां अपने गाँव में विकास करने के लिए मनाओं कि वो यहां पर अपने पूर्वजों के नाम पर कोई विद्यालय, विकास कुशल केंद्र (development skilled Centre) खोलना चाहता है तो सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहती है। आधा पैसा वो लगाएं आधा पैसा हम लगाएं और वो अपने पूर्वजों के नाम पर खोल सकते हैं। ऐसा प्रोग्राम हम चलाने के लिए सरकार गंभीरता से आगे बढ़े रही है।

ये भी पढ़े…

Maharani Elizabeth: महारानी एलिजाबेथ की 96 वर्ष की आयु में निधन, ब्रिटेन में शोक की लहर, पीएम मोदी समेत जो बाइडेन ने जताया शोक
Bharat Jodo Yatra:‘भारत जोड़ो यात्रा’ का दूसरा दिन, राहुल ने कहा-“तिरंगा हमारी एकता और विविधता की पहचान है, हमारा स्वाभिमान है”

 

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।