Maharashtra Politics: आज शाम 7.30 बजे एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, शिंदे ने पीएम मोदी समेत फडनवीस का जताया आभार

Maharashtra Politics

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत में तब से ही और हलचल तेज हो गयी है जबसे उद्धव ठाकरे ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। राजनीतिक  पंडित मान कर चल रहे थे कि भाजपा और एकनाथ शिंदे जल्द ही राज्यपाल कोशियारी से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।  और हुआ भी ये ही राज्यपाल के सामने देवेंद्र फडणवीस ने 106 विधायक और एकनाथ शिंदे ने 50 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल को सौप दी। उसके बाद राज्यपाल ने देवेंद्र फडणवीस की अगुआई में सरकार बनाने का न्योता दे दिया। आज शाम 7.30 बजे एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।सूत्रो की माने तो भाजपा की तरफ से 29 मंत्रियो को और शिवसेना के बागी गुट एकनाथ शिंदे की तरफ से 13 मंत्रियो को देवेंद्र फडणवीस की सरकार में मंत्री बनाया जा सकता हैं।

Maharasthra Politics: खबर ये आ रही है कि देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे राज्यापल भवन में भगत सिंह कोशियारी से मिलने के लिए पहुँच गए है और अभी राज्यपाल के साथ मंथन चल रहा है कि शाम को उनके शपथ ग्रहण सामरोह में किस -किस विधायक को शपथ दिलवाई जा सकती है। उम्मीद ये ही है कि केवल एकनाथ शिंदे ही शपथ लेंगे।

Maharashtra Politics: भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में घोषणा की कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। शपथ समारोह आज शाम 7.30 बजे होगा।

भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि “2019 में BJP और शिवसेना साथ में चुनाव लड़ी। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में हमें पूर्ण बहुमत मिला। पीएम जी ने चुनाव के दौरान BJP के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की और वो नाम सबको मंजूर भी था।”

Maharashtra Politics: उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के बाद शिवसेना के नेताओं ने अचानक निर्णय किया कि बालासाहेब ठाकरे जी ने जिन विचारों का जीवन भर विरोध किया ऐसे लोगों के साथ उन्होंने गठबंधन करके सरकार बना ली।

फडणवीस ने ये भी कहा कि हमने ढाई साल में एक सरकार देखी जिसमें न कोई तत्व, न कोई विचार और न गति थी। वो लोग चालू इंफ्रास्ट्रक्चर को बंद कर रही थी। वो लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त थे।

वहीं महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी , गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस का आभार जताते हुए कहा कि शिवसेना के 40 विधायक और निर्दलीय विधायकों को मिलाकर 50 विधायक आज एक साथ हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि हमने जो कदम उठाया है वो किसी ने कुछ पाने के लिए नहीं किया है। यह सब एक विचार, बालासाहेब ठाकरे जी का हिंदुत्व और राज्य के विकास की बात है इसलिए हम यह एजेंडा लेकर आगे जा रहे थे।

आप को बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उद्धव ठाकरे को झटका देते हुए गुरूवार को ही फ्लोर टेस्ट का आदेश दे दिया।  जिसके बाद से ही तय हो गया थी कि उद्धव ठाकरे कभी भी इस्तीफा दे देंगे और हुआ भी ये ही  सीएम ने गत देर रात करीब 11 बजे राज्यपाल को उनके निवास पर जाकर इस्तीफा सौप दिया था।

ये भी पढ़े…

Maharstra: सीएम उद्धव ठाकरे ने दिया इस्तीफा, संजय राउत ने कहा-“हमने एक शानदार मुख्यमंत्री खो दिया,इतिहास गवाह है कि धोखाधड़ी का अंत अच्छा नहीं होता”…
Kanhaiya Lal murder case Update: कन्हैयालाल मर्डर केस में भी मिला हिंदुओं को डच सांसद का साथ, वहीं कतर और पाकिस्तान का दौहरा चरित्र आया सामने

 

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।