MP News: दिग्विजिय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए थे सवाल, शिवराज सिंह का पलटवार, कहा-“कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तानी परस्ती का है”

MP NEWS
MP News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गत सोमवार 23 जनवरी को जम्मू कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान पाकिस्तान में हुई सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे। उस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि “कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तानी परस्ती का है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक तो कभी राम के अस्तित्व तो कभी रामसेतु के सबूत मांगते हैं। राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलते हुए दिग्विजय सिंह जी फिर से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। वे हमारी सेना का मनोबल गिरा रहे हैं।”
MP News: उन्होंने आगे कहा कि “कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तानी परस्ती का है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक तो कभी राम के अस्तित्व तो कभी रामसेतु के सबूत मांगते हैं। राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलते हुए दिग्विजय सिंह जी फिर से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। वे हमारी सेना का मनोबल गिरा रहे हैं।”

MP News: आपको बता दें कि सेना को अक्सर कांग्रेस कठघरे में खड़ा करती आयी है। चाहे वो चीनी सेना का भारतीय जमीन गल्वान, डोकलाम पर अतिक्रमण का मामला हो या फिर भारत की पाकिस्तान की पुलवामा में नापाक हरकत के बाद की गई सर्जिकल स्ट्राइक का मामला है। कांग्रेस के नेता ये भी भूल जाते है कि वो भाजपा या मोदी सरकार पर सवाल उठाने में ये भी भूल जाते है कि वो भारतीय सेना पर ही सवाल उठा देते है और अक्सर राष्ट्रवादियों और भाजपा के निशाने पर आ जाते है।

गौरतलब है कि “दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया था और इसके बाद ही नया विवाद शुरू हो गया है। इसे लेकर जब से ही बीजेपी हमलावर है। दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कहा था कि “सरकार ने इसका कोई प्रमाण नहीं दिया है और सरकार झूठ के पुलिंद पर ही चल रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि वो (केंद्र) सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं और उन्होंने इतने लोगों को मारा है, लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है। केंद्र झूठ के सहारे शासन कर रहा है और मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह देश हम सभी का है।

हालांकि, कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के भारतीय सेना पर उठाए गए सवाल पर पल्ला झाड़ लिया है और उनका निजी बयान बता दिया है। लेकिन, अभी तक कांग्रेस ने उन पर कोई भी अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं की है।

ये भी पढ़ें…

Bageshwar Dham Controversy: श्याम मानव को फोन पर मिली धमकी, नागपुर पुलिस ने बड़ाई सुरक्षा, धीरेंद्र शास्त्री को दी थी चुनौती
Defence News: भारत की नौसेना को मिला साइलेंट किलर ‘सैंड शार्क’, आईएनएस वागीर से समंदर में बढ़ी भारत की ताकत

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।