Breaking News

MS DHONI: धोनी के रिकॉर्ड सभी कप्तानों के लिए बने सिरदर्द! पढ़िए विस्तृत रिपोर्ट

MS DHONI: IPL के इतिहास में जब भी सफल कप्तानों के बारे में बात की जाएगी तो उसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे पहले आएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 अलग-अलग फॉर्मेट में आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान धोनी का आईपीएल में भी वैसा ही जलवा देखने को मिला है।धोनी आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 200 मैचों में कप्तानी करने पहले कप्तान भी बन गए हैं।

MS DHONI: कैप्टन कूल के नाम से मशहूर होने वाले धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 4 बार आईपीएल खिताब को अपने नाम किया है धोनी आईपीएल के पहले सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं। धोनी ने अभी तक आईपीएल में 213 मुकाबलों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम को 125 मैचों में जीत हासिल हुई। जबकि सिर्फ 87 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा टॉस के सिक्के की बात की जाए तो 110 मैचों में धोनी उसे भी जीतने में कामयाब हुए हैं। जो कई मुकाबलों में काफी अहम साबित होता है।

धोनी का गोल्डन पीरियड

MS DHONI: हम जिस रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं वो जुड़ा है टी20 की ट्रॉफी जीतने से साल 2010 और 2011 धोनी के लिए गोल्डन पीरियड बोल सकते हैं। वो इसलिए क्योंकि साल 2010 में धोनी ने आईपीएल अपने नाम किया था, साथ में चैंपियन लीग भी जीती थी। इसके बाद एक बार फिर से आईपीएल 2011 में जीत लिया था। यानी धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं जो एक साथ 3 टी20 ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं।

आईपीएल फाइनल मैच में टॉस के लिए उतरते ही बना दिया महारिकॉर्ड

MS DHONI: चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल फाइनल मैच में टॉस के लिए उतरते ही महारिकॉर्ड बना दिया। आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल मैच अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

MS DHONI: दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार धोनी ने आईपीएल-2023 के फाइनल मैच में उतरते ही इतिहास रच दिया। धोनी के नेतृत्व में चेन्नई टीम 10वीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है। इस प्रतिष्ठित टी20 लीग के 16वें सीजन का ये खिताबी मैच धोनी के करियर का 250वां मैच है।आईपीएल इतिहास में 250 मैच खेलने वाले एमएस धोनी पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वह आईपीएल में सीएसके के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए भी खेल चुके हैं।

धोनी ने नाम किया ये रिकॉर्ड

MS DHONI: महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में 200 शिकार (कैच, स्टंपिंग और रन आउट) पूरे करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक 240 आईपीएल मैचों में 137 कैच लपके, 40 स्टंपिंग की और 23 रन आउट किए हैं। धोनी 41 साल के हो चुके हैं और उनकी फुर्ती मैदान पर देखते ही बनती है। वह पलक झपकते ही स्टंपिंग कर देते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धोनी ने मयंक अग्रवाल को स्टंपिंग की और एडन मार्करम का विकेट के पीछे शानदार कैच पकड़ा।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर
1. महेंद्र सिंह धोनी 208 कैच
2. क्विंटन डी कॉक-207 कैच
3. दिनेश कार्तिक- 205 कैच
4. कामरान अकमल-172 कैच
5. दिनेश रामदीन-150 कैच
6. मोहम्मद रिजवान- 146 कैच

रोहित बस इस मामले में धोनी से आगे

MS DHONI:वहीं रोहित की बात करें तो मुंबई को रोहित लागातार दो बार ही आईपीएल की ट्रॉफी जीता पाए हैं। इसलिए हम कह रहे हैं कि एक साल के अंदर 2 ट्रॉफी और फिर अगले साल आईपीएल जीतना बेहद ही मुश्किल होता है। धोनी ने अपनी कप्तानी में कमाल का खेल चेन्नई को खिलाया है ।औसत की बात करें तो 59 फीसदी जीत का औसत धोनी का अभी तक रहा है। हालांकि औसत के मामले में रोहित धोनी से आगे हैं। रोहित का औसत 60 के करीब है।

Written By: Vineet Attri.

ये भी पढ़े…

MP News: CM शिवराज का सियासी प्राश्चित पीड़ित आदिवासी के पैर धुले, आरती की, फूल माला और शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत

Threads App: ट्विटर को टक्कर देगा इंस्टाग्राम का नया थ्रेड्स ऐप,पढ़िए पूरी रिपोर्ट

 

 

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago