Ramcharit Manas Controversy: योगी सरकार सख्त, लखनऊ में धार्मिक ग्रंथ जलाने वाले सलीम, सतेंद्र पर लगा रासुका

Ramcharit Manas Controversy
Ramcharit Manas Controversy: देेश में खासकर यूपी मे रामचिरत मानस का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रामचिरत मानस की प्रतियां लगातार विरोंध स्वरूप जलाई जा रही है। इससे पहले भी रामचरित मानस की प्रतियां जलाई गई थी तब भी योगी सरकार उन पर सख्त नजर आयी थी। उन आरोपियों को प्रशासन ने कानूनी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया था।

Ramcharit Manas Controversy: सलीम, सतेंद्र समेत 5 लोग गिरफ्तार

Ramcharit Manas Controversy: अब एक बार और यूपी के लखनऊ में रामचरितमानस की प्रतियां जलाई गई है और उसके बाद जिलाधिकारी ने सख्त कार्यवाही करते हुए आरोपी सलीम और सतेंद्र कुशवाह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(NSA) अथवा रासुका लगाई गई। 29 जनवरी को सलीम, सत्येंद्र व 10 अन्य लोगों का कथित तौर पर प्रतियां जलाने का वीडियो वायरल हुआ था।

पहले भी जलाई गई है रामचरितमानस की प्रतियां

इससे पहले भी सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य और उनके 10 साथियों पर रामचरितमानस की प्रतियां जलाने पर केस दर्ज किया गया है। इनमें से 5 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया हैं।

कुछ दिन पहले अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने वृंदावन में प्रदर्शन करके रामचरितमानस की प्रतियां जलाई थी। नारेबाजी कर इस पर बैन लगाने की मांग की थी और साथ ही कार्यकर्ताओं ने रामचरितमानस में संशोधन करने की मांग की। हालांकिइस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य इस दौरान मौजूद नहीं थे।

Ramcharitra Manas Vivad: मौर्य ने तुलसीदासद्वारा रचित रामचरितमानस के कुछ हिस्सों पर यह कहते हुए पाबंदी लगाने की मांग की थी कि उनसे समाज के एक बड़े तबके का जातिवर्ण और वर्ग के आधार पर अपमान होता है।

ये भी पढ़ें…

Up News: असम से चली अभाविप की ‘राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा’ के स्वागत के लिए काशी में पलकें बिछाये खड़े थे आदित्यनाथ योगी
Ramcharit Manas Controversy: सपा एमएलसी पर भड़के सीएम योगी, कहा-“सरकार के कामों से ध्यान भटकाने के लिए ही उठाया गया विवाद”

 

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।