UP News: MP-MLA कोर्ट ने अवधेश हत्याकांड में यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी को दोषी ठहराया हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। 3 अगस्त 1991 को कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय राय के भाई अवधेश राय की वाराणसी में अजय राय के घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
UP News: अजय राय के वकील विकास सिंह ने कहा कि “2 बजे मुख्तार अंसारी की सज़ा का ऐलान होगा। MP-MLA कोर्ट में सिर्फ मुख्तार अंसारी का केस चल रहा था, बाकी अभियुक्तों का मामला इलाहाबाद के जिला न्यायलय में लंबित है।”
#WATCH 2 बजे मुख्तार अंसारी की सज़ा का ऐलान होगा। MP MLA कोर्ट में सिर्फ मुख्तार अंसारी का केस चल रहा था, बाकी अभियुक्तों का मामला इलाहाबाद के जिला न्यायलय में लंबित है: अजय राय के वकील विकास सिंह, वाराणसी pic.twitter.com/HA2wgcgsGe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2023
कैसे और कब हुई थी हत्या?
आपको बता दें कि अवधेश राय की 3 अगस्त साल 1991 को दिन मे 1 बजे बड़ी बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी थी। 31 साल 10 महीने बाद वाराणासी की MP-MLA कोर्ट ने अवधेश राय हत्याकांड में दोषी करार दिया है।
मुख्तार अंसारी का रूतवा ऐसा था कि उसने कोर्ट से केस डायरी ही गायब करवा दी थी। इस मामले में यूपी पुलिस ने मुख्तार के खिलाफ FIR दर्ज की थी।
3 अगस्त साल 1991 को दिन मे 1 बजे अवधेश राय अपने भाई अजय राय (कांग्रेसी नेता) के साथ लहुरीबीर इलाके में अपने घर के सामने खड़े थे तभी मुख्तार अंसारी के गुर्गों ने ताबड़तोड़ गोली चलाते हुए उनको बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। अवधेश राय हत्याकांड ने पूरे यूपी को हिला कर रख दिया था। लोग दहशत में आ गए थे।
इसके बाद अजय राय ने अपने भाई की हत्या का दोषी मुख्तार अंसारी को ठहराया था। उस वक्त अजय राय ने उसके खिलाफ वाराणसी के चेतगंज थाने में शिकायत दर्ज करवायी थी। इश मामले में पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, भीम सिंह,कमलेश सिंह और राकेश श्रीवास्तव को भी आरोपी बनाया गया था।
गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी और भीम सिंह अभी जेल में बंद है। वहीं पूर्व विधायक अब्दुल अंसारी और कमलेश की मौत हो चुकी है।अब देखना ये होगा कि मुख्तार अंसारी के साथ ही भीम सेन को भी सजा सुनाती है कि नहीं और अगर सुनाती है तो कितनी सजा सुनाएगी।
ये भी पढ़ें…