UP News: गत रविवार 4 मई को मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक अखिलेश यादव के सुराई गांव स्थित आवास पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कि केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधा था।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के ट्रिपल इंजन सरकार वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा था कि “यह जो ट्रिपल इंजन का सपना दिखा रहे थे, वह ट्रिपल इंजन भिड़ गए। इनके(भाजपा) सांसद पुलिस को पीट रहे हैं। सरकार अपराधियों को बचा रही है…2024 में भाजपा का उत्तर प्रदेश और देश दोनों से सफाया हो जाएगा।”
अखिलेश यादव: प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त
UP News: कन्नौज में भाजपा सांसद द्वारा पुलिस पर हमले के आरोप पर उन्होंने कहा कि “अब पुलिस कहां छिपने जाए। क्या बुलडोजर के पीछे छिपना पड़ेगा। जब भाजपा के ही लोग पुलिस पर हमला करने लगेंगे तो यही होगा। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। खास समुदाय व कुछ खास लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।”
UP News: अखिलेश यादव- मोदी सरकार करती है महिलाओं का अपमान
Akhilesh Yadav: महिला पहलवानों के आंदोलन पर कहा कि भाजपा की सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, लेकिन यह वोट लेने के लिए होता है। जब सरकार बन जाती है तो महिलाओं का अपमान शुरू हो जाता है। जंतर–मंतर पर महिलाओं और पहलवानों ने भाजपा सांसद के खिलाफ धरना दिया, कार्रवाई की मांग की, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ।
यह जो ट्रिपल इंजन का सपना दिखा रहे थे, वह ट्रिपल इंजन भिड़ गए। इनके(भाजपा) सांसद पुलिस को पीट रहे हैं। सरकार अपराधियों को बचा रही है…2024 में भाजपा का उत्तर प्रदेश और देश दोनों से सफाया हो जाएगा: सपा प्रमुख अखिलेश यादव, लखीमपुर खीरी pic.twitter.com/Nxo86Gwvty
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2023
UP News: इससे पहले भी कई मौकों पर पीएम मोदी ने भी कई जनसभाओं में लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार की वकालत कर चुके है और कई मौकों पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी कई जनसभां में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि “उत्तर प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की बात कही थी। उनका इशारा स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर था। सीएम योगी चाहते थे कि प्रदेश में छोटी सरकारों में भी भाजपा की सरकार बनें, ताकि देश के विकास में उत्तर प्रदेश की विशेष भूमिका निभाई जा सके।” उनकी ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की मंशा को यूपी ती जनता ने पूरा भी कर दिया था और निकाय चुनावों में भी भाजपा की सरकार बन गई थी।
ये भी पढे़ं…