Agnipath Violence: बिहार में तीसरे दिन भी उपद्रवियों ने लगातार आगजनी और हिंसा की । प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने पूरे बिहार में हाई अलर्ट जारी किया हुआ था लेकिन लगता है कि प्रशासन की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। उपद्रवियों ने रेलों को और बसों को आग के हवाले कर दिया और वहीं अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि “ये राजनीतिक दलों के लोगों ने विद्यार्थियों को ढाल बनाकर राष्ट्रीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है। मैंने तो कह दिया है कि बिहार में RJD के गुंडे दंगे करवा रहे हैं।”
ये राजनीतिक दलों के लोगों ने विद्यार्थियों को ढाल बनाकर राष्ट्रीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है। मैंने तो कह दिया है कि वहां(बिहार) RJD के गुंडे दंगे करवा रहे हैं: अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कानपुर
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2022
उन्होंने आगे कहा कि अग्निपथ में युवाओं को बेहतर रोजगार देने की व्यवस्था है। अगर हम आर्मी में 4 में से 1 को लेंगे तो अन्य 3 लोग अगले 4 साल में नौकरी के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। मैं राज्य सरकारों से आग्रह करता हूं कि दंगों में गैर-विधार्थी लोगों की पहचान करें।
Agnipath Violence: आप को बता दें कि अग्निपथ को लेकर बिहार में उपद्रवी जमकर बवाल काट रहे है।बिहार की सड़कें और रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है। बसों और रेलों को आग के हवाले किया जा रहा है। उपद्रवी लाठी और डंडो के साथ हिंसा कर रहे है। कई यात्री भी इस दौरान घायल हो गए हैं। वहीं राजनाथ सिह ने कहा-‘सेना में भर्ती की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में शुरू होगी।’

वहीं बिहार के दानपुर में घोषित Agnipath Recruitment Scheme के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच ट्रेनों को जला दिया गया और क्षतिग्रस्त कर दिया गया, साइकिल, बेंच, बाइक और रेलवे पटरियों पर स्टालों को फेंक दिया गया।
#WATCH | Bihar: Trains burnt and damaged, cycles, benches, bikes, and stalls thrown on railway tracks amid the ongoing agitation against the recently announced #AgnipathRecruitmentScheme
(Visuals from Danapur Railway Station, Patna district) pic.twitter.com/JBOnCihIoZ
— ANI (@ANI) June 17, 2022
वहीं बिहार में प्रदर्शनकारियों ने बेतिया में अग्निपथ योजना के विरोध में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर हमला किया। रेणु देवी के बेटे ने ANI को बताया, “बेतिया में हमारे आवास पर हमला हुआ था। हमें बहुत नुकसान हुआ।”
#WATCH बिहार: प्रदर्शनकारियों ने बेतिया में अग्निपथ योजना के विरोध में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर हमला किया।
रेणु देवी के बेटे ने ANI को बताया, "बेतिया में हमारे आवास पर हमला हुआ था। हमें बहुत नुकसान हुआ। वह (रेणु देवी) पटना में हैं।" pic.twitter.com/sMMV2IKHHb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2022
अब बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा कि “अग्निपथ योजना के बारे में हमारे छात्र नहीं समझ पा रहे। हमारे छात्र ग़लत काम कर ही नहीं सकते। ये विपक्ष के गुंडे हैं जो सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं। अग्निपथ योजना सैन्य माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित करने से संबंधित है।”
अग्निपथ योजना के बारे में हमारे छात्र नहीं समझ पा रहे। हमारे छात्र ग़लत काम कर ही नहीं सकते। ये विपक्ष के गुंडे हैं जो सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं। अग्निपथ योजना सैन्य माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित करने से संबंधित है: बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी pic.twitter.com/cs8tS9Ru0S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2022
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल के घर पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया है। दंगाईयों ने उनके घर पर सिलेंडर फेंक कर घर उड़ाने की नाकाम कोशिश की। पुलिस नें सिलेंडर को घर से बाहर फेंका देश के और भी कई हिस्सों में भाजपा नेताओं पर और उनके घरों पर हमला किया जा रहा है।
वहीं एडीजी लाॅ एंड ऑडर संजय सिंह ने कहा कि “कुछ असामाजिक तत्वों ने भी विरोध प्रदर्शन में प्रवेश किया, जिससे हिंसा हुई। मैं सभी से अपील करता हूं कि कानून अपने हाथ में न लें। 24 प्राथमिकी दर्ज की गई और अब तक 125 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।”
Bihar | Train coaches torched by protesters at Islampur railway station in Nalanda today pic.twitter.com/3wSTlRZiSp
— ANI (@ANI) June 17, 2022
वहीं पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि “हम कड़ी कार्रवाई करेंगे; मामले पर टिप्पणी नहीं करेंगे क्योंकि यह संवेदनशील है लेकिन सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के लिए इस तरह से आंदोलन करना सही नहीं है। करीब 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस/यात्रियों को कोई बड़ी चोट नहीं आई। बढ़ाई जाए सुरक्षा।”
Around 1500 protesters gathered here and vandalized property at the Danapur station. 24 protesters were arrested. The identification of protestors will be done on the basis of CCTV & video footage available. FIR registered. Train services to be restored shortly: Patna DM pic.twitter.com/TOnhDAXtzs
— ANI (@ANI) June 17, 2022
उन्होंने आगे कहा कि “लगभग 1500 प्रदर्शनकारी यहां एकत्र हुए और दानापुर स्टेशन पर संपत्ति में तोड़फोड़ की। 24 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। उपलब्ध सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर प्रदर्शनकारियों की पहचान की जाएगी और उन पर एफआईआर दर्ज की जाएगी और ट्रेन सेवाओं को जल्द बहाल किया जाएगा।”