Bangalore: बेंगलुरु पुलिस ने फ्लाइट में बीड़ी पीने के आरोप में मंगलवार को एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यात्रियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में 56 साल के प्रवीण कुमार को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अरेस्ट किया। आरोपी शख्स अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट से अहमदाबाद से बेंगलुरु जा रहा था।
यह पहला मौका है, जब किसी को विमान में बीड़ी पीने के मामले में अरेस्ट किया गया। आरोपी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह पहली बार प्लेन में बैठा था। ट्रेन में सफर के दौरान वो अक्सर स्मोकिंग करता है। प्लेन में भी ऐसा कर सकते हैं, यही सोचकर टॉयलेट में बीड़ी पी।
दोपहर करीब 1:10 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरने पर एयरलाइन के ड्यूटी मैनेजर विजय थुलुरु ने प्रवीण कुमार के खिलाफ एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। KIA के एक अधिकारी के मुताबिक प्लेन में बैठने से पहले हर पैसेंजर का सिक्योरिटी चेक होता है। उस दौरान सिगरेट या बीड़ी का पता न लगा पाना बड़ी चूक है।
Bangalore: प्रवीण कुमार ने कहा कि उसे प्लेन में स्मोकिंग के नियमों की जानकारी नहीं थी। आरोपी प्रवीण राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला है। वह रिश्तेदार के निधन पर बेंगलुरु जा रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी शख्स को अभी बेंगलुरु सेंट्रल जेल में रखा गया है। उसने उड़ान के दौरान स्मोकिंग की, लिहाजा उस पर यात्रियों की जान जोखिम में डालने का आरोप है।
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…