बुराहनपुर नगर जिला अस्पताल : सिविल सर्जन शकील खान पर भ्रष्टाचार का आरोप, 24 लाख का सामान बेचा कोड़ियों के भाव

BURAHAN- PUR- HOSPITAL-corruption-case

बुराहनपुर नगर जिला अस्पताल में गत बुधवार देर रात भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। अस्पताल में काम करने वाला सिविल सर्जन डाॅ शकील अहमद और RMO डॉ. प्रतीक नवलखे ने नियम को ताक पर राख कर लाखों रूपय का सामान कबाड़ बताकर कोड़ियों के भाव बैच दिया। CMHO डॉ.राजेश सिसौदिया की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सिविल सर्जन डॉ. शकील अहमद, RMO डॉ. प्रतीक नवलखे और 2 कबाड़ी खालिक और हाशम के खिलाफ अमानत में खयानत समेत धोखाधड़ी का केस भी दर्ज किया है। हांलाकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। डॉ. शकील अहमद और उनके सभी साथियों पर आरोप है कि उन्होंने 24 लाख का सामान कबाड़ बताकर महज 1.72 हजार रू में बेच दिया।

बुराहनपुर नगर जिला अस्पताल :  पूरा मामला विस्तार से बताते हैं कि अखिर ये मामला संज्ञान में कैसे और कब आया- 12 मार्च 2022 को पुराने जिला अस्पताल का सारा लोहे का फर्नीचर गणपति नाका थाने के पीछे एक कबाड़ की दुकान में नजर आया। आरोप लगे कि इसे सिविल सर्जन डॉ. शकील अहमद, आरएमओ डॉ. प्रतीक नवलखे ने कौड़ियों के दाम बेच दिया। इसकी सूचना कलेक्टर प्रवीण सिंह को मिलने पर उन्होंने अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह सोलंकी को जांच अधिकारी बनाया। अपर कलेक्टर ने जांच के दौरान सभी आरोपियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को सहीं पाया जिसके बाद इन सब पर FIR दर्ज करवाई गई।

22.37 लाख का भ्रष्टाचार का मामला हुआ उजागर- अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने जांच में पाया कि लोहे के फर्नीचर की अफरा-तफरी की गई। इसे अनुपयोगी बताकर 1 लाख 72 हजार 320 रूपए में बेच दिया। जबकि टेंडर प्रक्रिया में यह 24 लाख 10 हजार रुपए में बिकता। इस तरह 22  लाख 37 हजार का नुकसान पहुंचाकर अमानत में खयानत का मामला सामने आया।

अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह ने कहा है कि पुलिस ने CMHO डॉ. राजेश सिसौदिया की शिकायत पर डॉ. शकील अहमद, डॉ. प्रतीक नवलखे, कबाड़ी खालिक और मोहम्मद हाशम पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत के तहत धारा 420, 406, 120 बी में केस दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र: अनुराधा पौडवाल ने लाउडस्पीकर से अजान लगाने पर बैन लगाने की मांग, कहा कि मुस्लिम देशों में भी है रोक

गाजियाबाद में नगर निगम का आदेश आज से नौ दिन तक बंद रहेंगे मीट शॉप

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।