Communal Calsh: मुहर्रम के दिन हिंदू लड़के को मुसलिम प्रेमिका के घर जाना पड़ा भारी, खूनी संघर्ष दो में की मौत

Communal Clash

Communal Calsh: इश्क अंधा होता है आपने कई बार सुना और देखा होगा, कभी-कभी इश्क इंसान की मति को भी हर लेता है। उसको कुछ भी समझ नहीं आता कि उसको क्या करना है। एक ऐसी खबर आयी है कर्नाटक के कोप्पल जिले के हुलीहैदर गांव से जिसने भी वो सुना सन्न रह गया। यहां एक लड़का मुहर्रम के दिन अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया, लड़की के घरवाले उस समय घर में नहीं थे।

Communal Calsh: आप सोच रहे होंगे इसमे नया क्या है तो आपको बता दें कि लड़का हिंदू और लड़की मुसलमान थी और मुसलमान लड़की ने ही अपने हिंदू प्रेमी को अपने घर मिलने के लिए बुलाया था। जैसे ही लड़का लड़की के घर पहुँचा उस समय गाँव के कुछ लोगों ने उसको देख लिया। फिर क्या था उसको चारों ओर से घेर लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। उसकी पिटाई की खबर चारों तरफ फैल गई जिसके बाद दोनों संप्रदाय के लोग आपस में भिड़ गए। पहले बहस होने लगी और जब माहोल बिगड़ा तब ये बहस खुनी संघर्ष में तबदील हो गया और इस संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गयी और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस सांप्रदायिक झगड़े में इलाके के 22 साल के पाशा वल्ली और 60 साल के येनकप्पा तलावड की मौत हो गई। जबकि घायल लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है, हालात को काबू करने के लिए प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। इसके साथ ही पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

ये भी पढ़े…

Asia Cup: एशिया कप की टीम इंडिया को देखकर भड़के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा, चयनकर्ताओं पर निकाली भड़ास
Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने मोदी को लेकर कसा तंज, “मेरी कोई चाहत नहीं कि मैं पीएम बनू”, वहीं केंद्रीय मंत्री का भी पलटवार

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।