अपराध

Delhi: साहिल के हाथ में बंधा था ‘कलावा’, ‘लव जिहाद’ का एंगल तो नहीं पुलिस करेगी जांच

Delhi: दिल्ली के साक्षी मर्डर केस में पल-पल नये खुलासे हो रहे हैं। साक्षी को चाकुओं से गोदने वाली साहिल बेसक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया हो लेकिन उसके हाथ में बंधे कलावे ने पुलिस चिंता में डाल दिया है। पुलिस अब लव जिहाद के एंगल से भी जांच करेगी।

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रूह कँपाने वाली इस खबर में साक्षी की एक सहेली ने मीडिया के सामने बड़ा खुलासा किया है कि साक्षी अपने दोस्त साहिल को हिंदू समझती थी। मृतिका की एक अन्य दोस्त नीतू ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। नीतू ने बताया है कि साक्षी और साहिल का किसी बात को लेकर कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मेडिकल कराया गया है।

साहिल को मानती थी हिंदू, हाथ में बंधा है कलावा

मृतिका साक्षी की आरती नाम की दोस्त मीडिया के सामने आई है। आरती ने कहा है कि वह साहिल को एक हिंदू लड़के के तौर पर जानती है। वहीं दिल्ली पुलिस ने जब आरोपित साहिल को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था, तो उसके हाथ में कलावा (रक्षा सूत्र) बंधा हुआ था। पुलिस का कहना है कि ‘लव जिहाद’ के एंगल से भी मामले की जाँच की जाएगी।

Delhi: बता दें 28 मई, 2023 को साक्षी अपनी दोस्त नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने जा रही थी। नीतू उसके नजदीकी दोस्तों में से थी। नीतू का पति जेल में है। इसलिए साक्षी अक्सर उसके घर ठहर जाती थी। नीतू ने मीडिया को जानकारी दी है कि साहिल और साक्षी एक दूसरे को 3-4 सालों से जानते हैं। कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। साक्षी साहिल से बात नहीं करना चाहती थी।

हत्या से कुछ देर पहले साक्षी बाहर निकली थी। वह अपनी दोस्त आरती का इंतजार कर रही थी। तभी साहिल ने उसे घेर लिया और दोनों के बीच कहा सुनी शुरू हो गई। हत्या के इरादे से पहुँचे साहिल ने उस पर पहले चाकुओं से वार करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे पत्थर से कुचल दिया।

चाकू से वार करने के बाद साहिल ने सिर में मारा पत्थर

Delhi: लगातार हुए हमले से साक्षी बुरी तरह घायल हो गई और जमीन पर गिर गई। हालाँकि, इसके बाद भी साहिल नहीं रुका और उसने जमीन पर पड़े पत्थर को उठाकर उसके सिर पर पटकने लगा। पेट पर चाकू के हमले और सिर पर कई बार पत्थर लगने से उसकी मौत हो गई। घटना से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

ये भी पढ़े..

Delhi: सरेराह साहिल ने साक्षी पर 40 बार किया चाकू से वार, मरने के बाद भी बेरहमी से कुचला सिर

Moradabad: हिंदू लड़के के साथ घूमने पर मुस्लिम नर्स को कट्टरपथियों ने पीटा, बोले- इसके साथ क्यों हो?

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

4 hours ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

4 hours ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago