Delhi News: दिल्ली के पटेल नगर में फिर यूपी के मुजफ्फरनगर कांड जैसी वारदात दोहराई गई है। जिस घटना को सुन लोगों की रूह कांप उठी। लोगों का दिल दहल उठा। यहां बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने वाले किशोर की दो लोगों ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
परिजनों ने बताया कि दोनों आरोपी जब इस वारदात को अंजाम दे रहे थे, उस समय काफी लोग मौके पर मौजूद थे। लेकिन इनमें से किसी ने भी मनोज को बचाने का प्रयास नहीं किया। वहीं जब आरोपी फरार हो गए तो तत्काल मनोज को अस्पताल पहुंचाने के बजाय पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया जा सका है। बताया कि यदि चंदन नेगी को समय रहते इलाज मिल गया होता तो वह जिंदा होता।
Delhi News: चंदन नेगी ने बताया, कि आरोपी उनकी बेटी के साथ कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहे थे। दो दिन पहले मनोज ने उनके घर जाकर विरोध किया तो इनके बीच में कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपियों ने मनोज को जान से मारने की भी धमकी दी थी। पीड़ित पिता ने बताया कि उन्होंने उसी समय इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आखिर में आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दे ही दिया।
क्या बोली पुलिस?
Delhi News: पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। दोनों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।