अपराध

Delhi: सरेराह साहिल ने साक्षी पर 40 बार किया चाकू से वार, मरने के बाद भी बेरहमी से कुचला सिर

Delhi: दिल्ली से फिर एक बार बेहद सनसनीखेज मर्डर का मामला सामने आय़ा है। कुछ दिन पहले दिल्ली का श्रद्धा हत्याकांड बेहद सुर्खियों में रहा था। उसके बाद फिर एक बार साक्षी को साहिल ने चाकू से गोदकर बेरहमी से मार डाला है। 20 वर्षीय आरोपी साहिल को पुलिस ने सोमवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है।

क्या है साक्षी के मर्डर की कहानी?

Delhi: साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम 16 साल की साक्षी की सरेराह हत्या कर दी थी। साक्षी को 40 बार चाकू मारे गए थे। साहिल ने 6 बार उसके सिर पर पत्थर भी पटका था। इस घटना का सीसीटीवी में कैद वीडियो बेहद खौफनाक है। पुलिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था।

लोगों के रोकने पर भी चाकू मारता रहा साहिल

पुलिस ने बताया, कि एक व्यक्ति ने लड़की की हत्या की जानकारी दी। पुलिस टीम को साक्षी का शव सड़क पर मिला। वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। पहले चाकू से वार किए। इसके बाद पत्थर पटका। उसके सड़क पर गिरने के बाद लगातार लात से मारता रहा।

Delhi: हत्या के बाद साहिल फरार हो गया। वारदात के दौरान कुछ लोगों ने साहिल को रोकने की कोशिश भी की थी, लेकिन साहिल नहीं माना जिसके बाद सभी लोग इधर-उधर चले गये और साहिल चाकू मारता रहा। साक्षी अपनी दोस्त के बेटे की बर्थडे पार्टी में जा रही थी उसी दौरान उसकी हत्या हुई। दिल्ली डिप्टी पुलिस कमिश्नर सुमन नलवा के मुताबिक, लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम जारी है। उसके शरीर पर कई चोटें थीं। साहिल की तलाश के लिए 6 टीमें बनाई गई थीं।

पुलिस का कोई डर नहीं है एलजी साहब- केजरीवाल

Delhi: घटना की जानकारी मिलते ही सीएम केजरीवाल ने सीसीटीवी फुटेज ट्वीट करते हुए लिखा, कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद- स्वाति मालीवाल

Delhi: वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा- दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

ये भी पढ़ें..

Spit jihad: पॉलिथिन में थूककर कर रहा था खाना पैक, रेस्टोरेंट के कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज

Moradabad: हिंदू लड़के के साथ घूमने पर मुस्लिम नर्स को कट्टरपथियों ने पीटा, बोले- इसके साथ क्यों हो?

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

3 hours ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

3 hours ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago