Up News: ये दौर ऐसा चल रहा है, कि कुछ भी होना संभव है। खबर कुछ ऐसी कि आपको भी सोचने के लिए मजबूर कर देगी, कि आखिर प्यार में लोग किस हद तक गुजर जाते हैं। जिन बेटियों को पापा की परी बोला जाता है, अब वो बेटी पापा की दुश्मन बन निकले हैं। एक युवती ने अपने पिता को अपने प्रेमी साथ मिलकर मौत के घाट इसलिए उतार दिया, कि युवती को पिता ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। पिता कोई एक्शन लेता, कि उससे पहले पिता का ही खात्मा कर दिया। प्रेमी खुद युवती के घर में नौकरी करता है।
घटना उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ की है। जहां प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहे पिता की सौतेली बेटी ने प्रेमी संग मिलकर दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को आधा घंटे तक चारपाई पर छोड़ दिया। फिर ले जाकर भूसे के कोठे में पहले बोरे में शव को भरा। फिर उसमें भूसा भरा। इसके बाद शव को जंगल में नलकूप के पास मिट्टी में दबा दिया। परिजनों ने किसान के पांच दिनों से लापता होने की 2 नवंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। तभी से पुलिस लापता किसान की तलाश कर रही थी। घटना मवाना के बहसूमा थानाक्षेत्र का है।
गांव वालों ने पुलिस को बताया, कि 15 दिन पहले किसान ने अपनी सौतेली बेटी सिमरन को नौकर आशीष के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद किसान ने नौकर से कहा था कि अब तू अपने घर चला जा। इस पर सौतेली बेटी और नौकरी को शक हो गया कि हमारे साथ गलत हो सकता है। बेटी सिमरन ने अपने प्रेमी आशीष के साथ मिलकर पिता का रात में गला दबा दिया।
Up News: एस.पी देहात ने बताया, मुखबिर से पता चला कि परिवार को किसान के बारे में पता है। शनिवार को पुलिस जांच करने पहुंची थी। इसके बाद बेटी और परिवार के लोग गुमराह करते रहे कि रात में वह सिंचाई करने गए थे। उसके बाद उनका पता नहीं चला। परिवार ने थाने में 2 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एक दिन पहले रात में सौतेली बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर शव को भूसे से निकालकर जंगल में अपने नलकूप के पास मिट्टी में दबा दिया। पुलिस ने बेटी और प्रेमी को हिरासत में लिया तो हत्या का केस का खुलासा हो गया। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है।
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…