UP PET News: उत्तर प्रदेश में पीईटी के परीक्षा देने गये छात्रों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। यूपी सरकार के विभागों में ग्रुप सी पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए 15-16 अक्टूबर को UPPET 2022 का आयोजन किया जा रहा है। यूपी के विभिन्न व बड़े रेलवे स्टेशनों पर छात्रों का जमावाड़ा लगा हुआ है। इस बार यूपी में पीईटी की परीक्षा में 37 लाख छात्र बैठेंगे। कुछ छात्रों के परीक्षा केंद्र करीब 500 किमी. की दूरी पर हैं, जिनका परीक्षा देने से ज्यादा परीक्षा केंद्र पर पहुंचना मुश्किल काम हो गया है।
UP PET News: यूपी के अधिकतर रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है, जिससे परेशान छात्रों ने अपनी पीड़ा सोशल मीडिया पर जाहिर करते हुए तमाम तरह की बात लिखी हैं। ट्वीटर पर एक बहन ने लिखा है, कि मैंने AC टिकट बुक किया एग्जाम देने जाने के लिए, सेंटर 300 किमी. दूर लेकिन गेट तक नहीं खोला गया। AC में जनरल की तरह लोग ठूसे हुए थे। सोंचों कितनी उम्मीदों का गला घोटा गया है।
एक बहन ने AC टिकट बुक किया एग्जाम देने जाने के लिए, सेंटर 300 km दूर लेकिन गेट तक नहीं खोला गया। AC में जनरल की तरह लोग ठूसे हुए थे। सोंचों कितनी उम्मीदों का गला घोटा गया होगा।@UPGovt @RailMinIndia @IRCTCofficialpic.twitter.com/TNREsJCXHv
— Shweta Tiwari (@shvetapt341) October 14, 2022
भाजपा सांसद वरूण गांधी क्या बोले?
उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट पीलीभीत से भाजपा सांसद वरूण गांधी छात्रों की परेशानी को देख अपनी ही राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीटर पर लिखा, कि यूपी बाढ़ की चपेट में हैं और 37 लाख से अधिक छात्र PET की परीक्षा देने निकले हैं। प्रश्नपत्र हल करने से बड़ी चुनौती सेंटर तक पहुंचना है। छात्रों की निरंतर माँग के बाद भी ना परीक्षा टाली गयी ना यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए। शायद ‘हवाई निरीक्षण’ से ‘जमीनी मुद्दे’ नहीं दिखते।
यूपी बाढ़ की चपेट में हैं और 37 लाख से अधिक छात्र PET की परीक्षा देने निकले हैं।
प्रश्नपत्र हल करने से बड़ी चुनौती सेंटर तक पहुँचना है। छात्रों की निरंतर माँग के बाद भी ना परीक्षा टाली गयी ना यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए।
शायद ‘हवाई निरीक्षण’ से ‘जमीनी मुद्दे’ नहीं दिखते। pic.twitter.com/BXDmiFJ9N9
— Varun Gandhi (@varungandhi80) October 15, 2022
UP PET News: आपको बता दें, कि यूपी पीईटी परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर 2022 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. आयोग ने UP PET 2022 परीक्षा के प्रवेश पत्र पहले ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिए हैं। छात्रों को बिना प्रवेश पत्र के एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।