मनोरंजन

Bollywood: इन अभिनेत्रियों का कभी प्यार चढ़ा था परवान फिर टूटा दिल, जानिए कौन-कौन हैं वो अभिनेत्रियां

Bollywood: इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की तस्वीरें आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्डा के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहें हैं। चर्चा तो यहां तक भी है कि परिणीति और राघव चड्डा शादी के बंधन में बंधने जा रहें हैं।

बहरहाल कभी प्यार होना या दिल टूट जाना ऐसी खबरें आपने अक्सर सुनी होंगी, लेकिन बॉलीवुड में प्यार की कहानियां कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में रहती हैं। बॉलीवुड में जितनी तेजी से नए रिश्ते बनते हैं उतनी ही तेजी से रिश्ते टूट भी जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता और अभिनेत्री का नाम आए दिन किसी न किसी के साथ जुड़ता रहता है। अपने रिलेशनशिप और फिर ब्रेकअप की खबरों से खूब सुर्खियां बटोरने वाली कुछ अभिनेत्रियों से जुड़ी घटनाएं आज हम आपको बतायेंगे।

रवीना टंडन- बॉलीवुड में अपना जलवा बखेरने वाली रवीना टंडन की अक्षय कुमार के साथ रिलेशनशिप की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। ये जोड़ा तकरीबन 3 सालों तक रिलेशनशिप में रहा और इतना ही नहीं रवीना टंडन और अक्षय कुमार तो शादी के बंधन में भी बंधने की तैयारी में जुट गए थे। इस कपल ने तो सगाई भी कर ली थी, लेकिन फिर अक्षय कुमार की जिंदगी में एक नई अभिनेत्री की एंट्री हो गई और रवीना टंडन का दिल बुरी तरह टूट गया। फिर 2004 में रवीना टंडन की जिंदगी में अनिल थडानी ने दस्तक दी और ये जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया।

शिल्पा शेट्टी- अक्षय कुमार ने शिल्पा शेट्टी को भी डेट किया था, लेकिन इस कपल का रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया। शिल्पा शेट्टी के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए ही अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना को डेट करना शुरू कर दिया था। जब शिल्पा को अक्षय कुमार से मिल रहे धोखे का पता चला तो वह मायूस हो गई थीं। प्यार में चोट खा चुकी अभिनेत्री को राज कुंद्रा के रूप में एक बार फिर प्यार मिला।

दीपिका पादुकोण- रणबीर कपूर भी कई अभिनेत्रियों का दिल तोड़ने के लिए चर्चाओं में रहे हैं। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का रिलेशनशिप भी बॉलीवुड का काफी चर्चित रिलेशनशिप था। दीपिका के संग रिश्ते में रहते हुए रणवीर कैटरीना कैफ को डेट करने लगे थे। प्यार में मिले धोखे की वजह से दीपिका डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। आज दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह संग खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं।

Written By- Swati singh

ये भी पढ़ें…

Udaipur: 9 वर्ष की बच्ची से रेप कर किए 10 टुकड़े, शव को 2 दिनों तक अपने पास रखा

Madhya Pradesh: बागेश्वर बाबा के धाम नहीं ले गया पति, पत्नी ने करी ली आत्महत्या

 

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

IPL 2024: चेन्नई के थलाईवओं के सामने भिड़ेंगे कोलकाता के शेर, जाने हेड टू हेड आंकड़े और पिच रिपोर्ट

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 22 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता…

4 days ago

Ipl 2024: लखनऊ ने गुजरात को 33 रनों से दी मात, लगाई जीत की हैट्रिक, यश ने झटके पांच विकेट

Ipl 2024: आईपीएल 2024 का 21 वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के…

4 days ago

Lisa Ray: लीजा रे ने दी खतरनाक बीमारी को मात,एक्ट्रेस की दर्द भरी कहानी सुन छलक पड़ेंगे आंसू

Lisa Ray: आप सभी को बॉलीवुड फिल्म 'कसूर' तो याद ही होगी। इसमें एक्टर आफताब…

6 days ago

RJ Lok Sabha Chunav: राजस्थान के अजमेर में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के घोषणा पत्र में भारत के टुकड़े करने की बू…….

RJ Lok Sabha Chunav: पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आज राजस्थान के अजमेर में…

6 days ago

West Bengal: एनआईए टीम पर हमले को लेकर घिरी सरकार,शिशिर बाजोरिया बोले आज हमारे राज्य में सेंट्रल एजेंसी पर हमला हुआ

West Bengal: पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर ब्लास्ट केस में छापेमारी करने पहुंची एनआईए की टीम…

6 days ago

Crime News: इस टी बैग में ‘जहर’ है, पुलिस ने पकड़ी चीनी चाय के पैकेट में बंद 230 करोड़ की ड्रग

Crime News: दुनिया भर में भारतीयों की पहचान उनके चाय के चुस्कियों के लिए जाना…

6 days ago