Tiger 3: टाइगर 3 की दहाड़ जारी है। सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। दिवाली के त्योहार के बीच रिलीज हुई टाइगर 3 तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है। सलमान की फिल्म फैंस के लिए बेस्ट दिवाली गिफ्ट साबित है। 12 नवंबर को ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के बाद अब टाइगर 3 ने दूसरे दिन उससे भी ज्यादा धुआंधार कमाई की है।
Tiger 3: Sacnilk के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, टाइगर 3 ने रिलीज के दूसरे दिन इंडिया में 57.50 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है। ये कलेक्शन हिंदी, तेलुगू और तमिल तीनों भाषाओं का मिलाकर है।
Tiger 3: टाइगर 3 ने पहले दिन 44.5 करोड़ रुपये की ग्रेट ओपनिंग के बाद दूसरे दिन 57.50 करोड़ का कलेक्शन अपने नाम कर लिया है। इसी के 2 दिन में ही फिल्म की कमाई 100 करोड़ के पार यानी 102 करोड़ के करीब हो गई है।
Tiger 3: जवान-गदर 2 को छोड़ा पीछे
‘टाइगर 3’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। एक्शन पैक्ड मूवी में सलमान और कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म में शाहरुख खान औ ऋतिक रोशन का कैमियो है। ‘टाइगर 3’ दुनियाभर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई है।
इसी के साथ टाइगर 3 दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर आ गई है। दूसरे दिन की कमाई में टाइगर 3 ने जवान और गदर 2 को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं किस फिल्म ने दूसरे दिन कैसी कमाई की है।
1. पठान- 70.50 करोड़ रुपये
2. टाइगर 3- 57.50 करोड़ रुपये
3. जवान – 53 करोड़
4. गदर 2 – 43.8 करोड़
टाइगर 3 के कलेक्शन को बताया फेक
Tiger 3: केआरके ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- ये अब कंफर्म है कि यशराज फिल्म्स टाइगर 3 का पहले दिन का कलेक्शन 41 करोड़ से ज्यादा बताने वाली है ताकि गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ सके. सनी देओल को बुरा महसूस नहीं करना चाहिए क्योंकि उन्होंने भी फेक कलेक्शन बताया था। तो फेक कलेक्शन का रिकॉर्ड फेक कलेक्शन से तोड़ा गया।
केआरके के इस पोस्ट पर यूजर्स ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- एक तुम ही सच्चे हो बाकि सब झूठे हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- टाइगर 3 बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्कैम है। बता दें, ‘टाइगर 3’, एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है के बाद तीसरी फ्रेंचाइजी है, जिसे मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है। वहीं, यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 5वीं इंस्टॉलमेंट है, जिसका बजट 300 करोड़ से ज्यादा का है। अब देखना है कि फिल्म अपने बजट से कितना ज्यादा कलेक्शन कर पाती है।
It’s confirmed now, that #YRF is going to declare day1 business of #Tiger3 ₹41Cr+ to break record of #Gadar2! Sunny Deol should not feel bad because he did also give fake collections. Toh Fake collections Ka record Fake collections Se Toda Gaya. Fair enough!
— KRK (@kamaalrkhan) November 13, 2023
सलमान के करियर की बनेगी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर!
Tiger 3: देखा जाए तो कमाई के मामले में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। टाइगर 3 अगर इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही, तो बेशक ये सलमान और कटरीना के फिल्मी करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है।
सलमान-कटरीना की फिल्म को लोग त्योहार की तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। थिएटर्स में जश्न जैसा माहौल बन चुका है। टाइगर ने लोगों को सीट्स से खड़े होकर डांस करने पर मजबूर कर दिया है। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो फैंस को क्रेजी कर रहा है। शाहरुख-सलमान को एक साथ स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए हमेशा ही ट्रीट जैसा होता है।
जोया के रोल में कटरीना को भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को इतना प्यार देने के लिए एक्ट्रेस ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। इमरान हाशमी को भी विलेन के रोल में देखना दर्शकों के लिए काफी फ्रेश एक्सपीरियंस है। टाइगर 3 कुल-मिलाकर एक धमाकेदार एंटरटेनर फिल्म है।
Written By: Vineet Attri
ये भी पढ़ें..