Health Tips: बच्चे हो, बड़े हो या बूढ़े, ये 3 एक्सरसाइज करेंगे तो रहेंगे हमेशा फ़िट

Health Tips

Health Tips: हेल्दी रहना किसी एक उम्र वर्ग के लोगों की ही नहीं बल्कि हर इंसान की जरूरत होती है। उम्र बढ़ने के साथ साथ हमारे शरीर में कम एनर्जी बचने लगती है और हम पहले की तरह ज्यादा भाग दौड़ या एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। लेकिन यह भी सच है कि उम्र बढ़ने के साथ स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी ज्यादा बढ़ती हैं। हालांकि यह भी पूरी तरह नहीं कह सकते हैं कि अगर आप जवान हैं तो आप पूरी तरह से हेल्दी हैं। निम्न कारणों की वजह से तो एक्सरसाइज करना और भी ज्यादा जरूरी बन जाता है।

  • यह हमारी स्वास्थ्य सेहत को बेहतर बनाती है।
  • यह वजन कम करने में और उसे बनाए रखने में मदद करती है।
  • इससे हड्डियों का स्वास्थ्य बढ़िया रहता है और मसल्स को हेल्थ में भी सुधार आता है।
  • यह रिकवरी में भी मदद करती हैं।
  • एक्सरसाइज करने से आपका मूड और मानसिक सेहत काफी स्वस्थ और बेहतरीन रहते हैं।

Health Tips: रोजाना करें यह तीन एक्सरसाइज

अधिकतर पुल अप्स और पुश अप्स: यह दोनों ही एक्सरसाइज बहुत ज्यादा आसानी से हो जाने वाली एक्सरसाइज नहीं हैं और इसे शुरुआत में करने में कठिनाई भी महसूस हो सकती है लेकिन यह भी जान लें कि यह एक्सरसाइज लाभदायक भी बहुत अधिक हैं। यह मसल्स बिल्ड करने में, एंड्योरेंस बढ़ाने में, शरीर को मजबूत करने में लाभदायक है। आप जितनी देर तक इन एक्सरसाइज को कर सकते हैं उतने ज्यादा फिट आप दिखते हैं। इन्हें एक अच्छी फॉर्म में करने की कोशिश करें और रोजाना सुधार करते जाएं।

Health Tips: एक या दो मिनट के लिए प्लैंक या फिर क्रंच: अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाने के साथ साथ अपने पोस्चर को भी बढ़िया हालत में पाना चाहते हैं तो प्लैंक और क्रंच जैसी एक्सरसाइज आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आप क्रंच और प्लैंक की अलग अलग वैरायटी ट्राई कर सकते हैं जिसे आसान से कठिन की ओर ले कर जाया जा सकता है। आप इन एक्सरसाइज को करते समय एक या दो मिनट का समय तो जरूर ही लगाएं।

Health Tips: कम से कम तीन किमी दौड़ लगाएं: अगर आप बाकी एक्सरसाइज करने में कतराते हैं तो रनिंग करना आपके लिए बेस्ट एक्सरसाइज हो सकता है। इसे करने के लिए केवल आपको भागने की जरूरत होती है। इसके लिए न आपको कोई यंत्र चाहिए होता है और न ही ज्यादा मजबूती। यह आपकी सेहत को बढ़िया रखने के साथ -साथ आपको बाहर की शुद्ध हवा भी दिला सकता है। अपनी फिटनेस जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको रोजाना तीन किमी तो जरूर दौड़ लगानी चाहिए। रनिंग करने से आप का शरीर टोन भी होता है और धीरे धीरे आप अपने अंदर बढ़ा हुआ स्टैमिना भी महसूस कर सकते हैं।

ये भी पढ़े…

HIV: पॉजिटिव लोगों के लिए आशा की नई किरण, ‘छूने से एड्स नहीं प्यार फैलता है’
HIV Positive: लॉकडाउन में कोरोना से बचे तो HIV ने घेरा, असुरक्षित सेक्स से भारत में 85000 संक्रमित, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस
By खबर इंडिया स्टाफ