International Yoga Day: भारत और विश्व आज मंगलवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय 8वाँ योग दिवस मना रहा है। पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय 8 वाँ योग दिवस के उपलक्ष्य पर देश और विश्व के सभी लोगों को बधाई दी हैं। पीएम मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूर पैलेस मैदान में लोगों के साथ योग किया। पीएम मोदी का मूल मंत्र ही ये रहा है कि “फिट रहेगा इंडिया तो हिट रहेगा इंडिया”…
देश और दुनिया के सभी लोगों को 8वें 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/J3l3w180uT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
International Yoga Day: उन्होंने आगे कहा कि योग अब एक वैश्विक पर्व बन गया है। योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। इसलिए, इस बार ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ की थीम ‘मानवता के लिए योग’ रखी गई है।
योग अब एक वैश्विक पर्व बन गया है। योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। इसलिए, इस बार 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' की थीम 'मानवता के लिए योग' रखी गई है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी #InternationalYogaDay pic.twitter.com/IFzosl0EWi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
पीएम ने ये भी कहा कि भारत में हम इस बार योग दिवस ऐसे समय पर मना रहे हैं, जब देश आजादी के 75वें वर्ष का पर्व मना रहा है, अमृत महोत्सव मना रहा है। योग दिवस की ये व्यापकता, ये स्वीकार्यता भारत की उस अमृत भावना की स्वीकार्यता है जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को ऊर्जा दी थी।
भारत में हम इस बार योग दिवस ऐसे समय पर मना रहे हैं, जब देश आजादी के 75वें वर्ष का पर्व मना रहा है, अमृत महोत्सव मना रहा है। योग दिवस की ये व्यापकता, ये स्वीकार्यता भारत की उस अमृत भावना की स्वीकार्यता है जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को ऊर्जा दी थी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/gC0uYFizYA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
International Yoga Day: मोदी ने कहा कि हमें योग को एक अतिरिक्त काम के तौर पर नहीं लेना है। हमें योग को जानना भी है, जीना भी है, अपनाना भी है, पनपाना भी है। जब हम योग को जिने लगेंगे तब योग दिवस हमारे लिए योग करने का नहीं बल्कि अपने स्वास्थ्य, सुख, और शांति का जश्न मनाने का माध्यम बन जाएगा और साथ ही कहा कि हम कितने तनावपूर्ण माहौल में क्यों न हों, कुछ मिनट का ध्यान हमें शांत कर देता है, हमारी उत्पादकता को बढ़ा देता है।
हमें योग को एक अतिरिक्त काम के तौर पर नहीं लेना है। हमें योग को जानना भी है, जीना भी है, अपनाना भी है, पनपाना भी है। जब हम योग को जिने लगेंगे तब योग दिवस हमारे लिए योग करने का नहीं बल्कि अपने स्वास्थ्य, सुख, और शांति का जश्न मनाने का माध्यम बन जाएगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/nzVXupb2jo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
International Yoga Day: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय 8वें योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में योग किया। उन्होंने कहा, “योग प्राचीन भारतीय विरासत का एक हिस्सा है। यह मानवता के लिए भारत का उपहार, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। योग मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करता है।”
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने #InternationalDayofYoga के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में योग किया।
उन्होंने कहा, "योग प्राचीन भारतीय विरासत का एक हिस्सा है। यह मानवता के लिए भारत का उपहार, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। योग मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करता है।" pic.twitter.com/53zbaQUZf1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
अंतर्राष्ट्रीय 8वें योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और प्रयासों के कारण आज विश्वभर में योग को मान्यता मिल रही है। प्रधानमंत्री मोदी का विजन व्यक्तिगत समुदाय, राष्ट्र और दुनिया के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करके विश्व में शांति और सौहार्द स्थापित करना है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और प्रयासों के कारण आज विश्वभर में योग को मान्यता मिल रही है। प्रधानमंत्री मोदी का विजन व्यक्तिगत समुदाय, राष्ट्र और दुनिया के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करके विश्व में शांति और सौहार्द स्थापित करना है: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल pic.twitter.com/ej4yyT7uPf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया।
#WATCH उत्तर प्रदेश: 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। pic.twitter.com/Yq0uNIP5eO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022