Agnipath Yojna Row: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का अग्निपथ भर्ती योजना और अन्य आंतरिक सुरक्षा मुद्दों पर ANI से बात करते हुए कहा कि जो हम कल कर रहे थे अगर वही भविष्य में भी करते रहे तो हम सुरक्षित रहेंगे ये जरूरी नहीं। यदि हमें कल की तैयारी करनी है तो हमें परिवर्तित होना पड़ेगा।’अग्निवीर’ आवश्यक इसलिए था क्योंकि भारत में, भारत के चारों तरफ माहौल बदल रहा है।
#WATCH जो हम कल कर रहे थे अगर वही भविष्य में भी करते रहे तो हम सुरक्षित रहेंगे ये जरूरी नहीं। यदि हमें कल की तैयारी करनी है तो हमें परिवर्तित होना पड़ेगा। आवश्यक इसलिए था क्योंकि भारत में, भारत के चारों तरफ माहौल बदल रहा है: अग्निपथ योजना पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल pic.twitter.com/2VDR0C1Ugm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
Agnipath Yojna Row: उन्होंने आगे कहा कि अकेले अग्निवीर पूरी आर्मी कभी नहीं होंगे, अग्निवीर सिर्फ पहले 4 साल में भर्ती किए गए जवान होंगे। बाकी सेना का बड़ा हिस्सा अनुभवी लोगों का होगा। जो अग्निवीर नियमित होंगे (4 साल बाद) उन्हें घनिष्ठ ट्रेनिंग दी जाएगी।
#WATCH अकेले अग्निवीर पूरी आर्मी कभी नहीं होंगे, अग्निवीर सिर्फ पहले 4 साल में भर्ती किए गए जवान होंगे। बाकी सेना का बड़ा हिस्सा अनुभवी लोगों का होगा। जो अग्निवीर नियमित होंगे(4 साल बाद) उन्हें घनिष्ठ ट्रेनिंग दी जाएगी: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल pic.twitter.com/tCC8FXmOSD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
वहीं काँग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अग्निपथ को लेकर कहा कि कल ‘अग्निपथ’ के मुद्दे पर मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी और वेणु गोपाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कुल 7 सदस्य राष्ट्रपति से मिलने गए थे। हमारा पहला मुद्दा ये है कि ‘अग्निपथ’ को वापस लिया जाए क्योंकि ये देश के हित में नहीं है।
कल 'अग्निपथ' के मुद्दे पर मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी और वेणु गोपाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कुल 7 सदस्य राष्ट्रपति से मिलने गए थे। हमारा पहला मुद्दा ये है कि 'अग्निपथ' को वापस लिया जाए क्योंकि ये देश के हित में नहीं है:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दिल्ली pic.twitter.com/RZbSGfyGAA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
वहीं सैन्य कार्य विभाग के अतिरिक्त सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने अग्निपथ योजना को लेकर कहा कि “अगिनपथ योजना 3 चीजों को संतुलित करती है, पहला सशस्त्र बलों के लिए युवा का प्रोफाइल, तकनीकी जानकारी और सेना में शामिल होने के अनुकूल लोग व तीसरा… व्यक्ति को भविष्य के लिए तैयार करना।”
अगिनपथ योजना 3 चीजों को संतुलित करती है, पहला सशस्त्र बलों के लिए युवा का प्रोफाइल, तकनीकी जानकारी और सेना में शामिल होने के अनुकूल लोग व तीसरा… व्यक्ति को भविष्य के लिए तैयार करना: अग्निपथ योजना पर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी, अतिरिक्त सचिव, सैन्य कार्य विभाग pic.twitter.com/hkTbUNX66J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
उन्होंने आगे कहा कि दुनिया के किसी अन्य देश में भारत के समान जनसांख्यिकीय लाभांश नहीं है। हमारे 50% युवा 25 वर्ष से कम आयु वर्ग के हैं। सेना को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।
दुनिया के किसी अन्य देश में भारत के समान जनसांख्यिकीय लाभांश नहीं है। हमारे 50% युवा 25 वर्ष से कम आयु वर्ग के हैं। सेना को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए: लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी, अतिरिक्त सचिव, सैन्य कार्य विभाग #AgnipathScheme pic.twitter.com/0Oas0ZqfPd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने भर्ती प्रक्रिया के बारे मेंं कहा कि “में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सैन्य प्रक्रिया अपरिवर्तित रहेगी… हम एक प्रतिवद्धता लेंगे और उम्मीदवारों को प्रतिज्ञा प्रस्तुत करनी होगी कि वे किसी भी आगजनी/ तोड़फोड़ में शामिल नहीं थे।”
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ योजना’ को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन के बीच कुछ राज्यों ने बड़े एलान भी कर दिए है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,उत्तराखंड और हरियाणा सरकार ने अग्नीवीरों को लेकर कहा कि सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को वरियता दी जाएगी।