Bihar News: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि हिंदुओं को हलाल मांस खाना छोड़ देना चाहिए और सिर्फ झटके का मांस खाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगुसराय में इस बात की अपील की है और अपने समर्थकों को यह प्रतिज्ञा दिलाई कि वे अब से हलाल मांस खाकर अपना धर्म भ्रष्ट नहीं करेंगे।
Bihar News: पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं उन मुसलमानों की प्रशंसा करता हूं जिन्होंने तय कर रखा है कि वे केवल हलाल मांस का सेवन करेंगे। अब हिंदुओं को अपनी धार्मिक परंपराओं के प्रति इसी तरह की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जानवर को वध करने का हिंदू तरीका झटका है। जब भी हिंदू (पशु) बलि देते हैं तो वे एक ही झटके में ऐसा करते हैं। इसलिए उन्हें हलाल मांस खाकर खुद को भ्रष्ट नहीं करना चाहिए। उन्हें हमेशा झटका (मांस) ही खाना चाहिए। उन्होंने ऐसे बूचड़खाने स्थापित करने की जरूरत बताई जहां पशु का वध झटके के जरिए हो और केवल झटका मांस बेचने वाली दुकानें हों।
कुछ हफ्ते पहले गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखकर उन खाद्य उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी जिन पर हलाल लेबल लगा हो। एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए, केंद्रीय मंत्री ने संसद में हालिया सुरक्षा चूक मामले पर देर से प्रतिक्रिया देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा।
भाजपा नेता ने सुरक्षा में सेंधमारी को बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों से जोड़ने के लिए गांधी की आलोचना की। सिंह ने दावा किया। यह पहली बार नहीं है कि राहुल गांधी ने टुकड़े-टुकड़े गैंग के प्रति सहानुभूति जताई हो। पहले भी उन्होंने उन लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की थी जिन्होंने जेएनयू परिसर के अंदर राजद्रोही नारे लगाए थे।
Bihar News: यही नहीं गिरिराज ने ऐसे बूचड़खाने स्थापित करने की जरूरत बताई जहां पशु का वध झटके के जरिए हो और केवल झटका मांस बेचने वाली दुकानें हों। कुछ हफ्ते पहले सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखकर उन खाद्य उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी जिन पर ‘हलाल लेबल लगा हो।
Bihar News: गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं मुस्लिम भाइयों का भी सम्मान करता हूं। वे हर दिन मस्जिद जाते हैं। मैं हिंदू युवाओं से कहता हूं कि शाम में फ्री होकर एक बार मंदिर चले जाएं। दुनिया में सनातन से बढ़िया कोई धर्म नहीं है, जहां चींटी को भी गुड़ दिया जाता है। पीपल के पेड़ में भी जल दिया डाला है। यह हिंदू सनातन है। सनातन को बचाना है और मजबूत भी करना है।
Bihar News: संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मुद्दे पर भी केंद्रीय मंत्री ने बात की। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि संसद में सुरक्षा चूक की वजह महंगाई और बेरोजगारी है।
इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि ये पहला मौका नहीं है, जब राहुल टुकड़े-टुकड़े गैंग के प्रति सहानुभूति दिखा रहे हैं। वह पहले भी उन लोगों के साथ खड़े हो चुके हैं, जिन्होंने जेएनयू में राजद्रोही नारे लगाए थे। उन्होंने कहा कि राहुल अफजल गुरु की बरसी पर जेएनयू जाते है।
Written By: Swati Singh
ये भी पढ़ें..
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…