जिन्ना टावर पर तिरंगा फहराने पर हुआ विवाद, भाजपा ने सीएम पर साधा निशाना, नाम बदलने की मांग

देश के लोगों ने बड़ी धुमधाम से जब 73 वें गणतंत्र दिवस को मना रहा था।  तभी आंध्र प्रदेश के गुंटूर में राष्ट्र की आन-वान-शान कहलाने वाले तिरंगे को जिन्ना टावर पर फहराने को लेकर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया । जिसके बाद उनको हिरासत में ले लिया।

जिन्ना टावर का नाम बदलने की मांग

विवाद होने के बाद भाजपा ने आंध्र प्रदेश के सीएम से जिन्ना टावर का नाम बदलकर मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति कलाम के नाम पर रखने की मांग की । वहीं एमएलसी अप्‍पी रेड्डी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा इसको एक सांप्रदायिक रंग देना चाहती है।

 

रेड्डी ने भाजपा पर लोगों को उकसाने का भी आरोप लगाया है। उन्‍होंने ये भी कहा कि जब वो सत्‍ता में थे तब इस टावर का नाम क्‍यों नहीं बदल दिया था।

रेड्डी ने कहा कि भाजपा सांप्रदायिक मुद्दों को उठाकर लोगों को भड़काने की कोशिश कर रही है। भाजपा पिछले दो सप्ताह से स्मारक को गिराने के विवादित बयान दे रही है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि वे 1999 से 2004 तक और फिर 2014 से 2019 तक टीडीपी के साथ गठबंधन में थे। माणिक्यला राव ने उस समय बंदोबस्ती विभाग संभाला था। अगर भाजपा इतनी उत्सुक थी तो उन्होंने नाम क्यों नहीं बदला।

जिन्ना टावर पर विवाद के मद्देनजर चारों तरफ बाड़ लगा दी

आप को बता दें कि जिन्‍ना टावर पर विवाद के मद्देनजर इसके चारों तरफ बाड़ लगा दी गई और इसकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। रेड्डी का कहना था कि जिन लोगों ने यहां पर हमला किया उनके इरादे का पता नहीं था। लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ही उन्‍हें हिरासत में लेना पड़ा।

इसके बाद वाईएसआरसीपी सरकार में मंत्री, वेल्लमपल्ली श्रीनिवास राव ने एक ट्वीट कर कहा कि 2014-19 के बीच राज्य में शासन करने वाली पार्टियों को याद नहीं था कि गुंटूर में जिन्‍ना टावर भी है। क्‍या इससे भी कुछ अधिक गलत हो सकता है कि अब भाजपा इस तरह की हरकत कर रही है।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने राज्‍य सरकार पर निशाना साधते हुए अपने एक ट्वीट में सीधे सीएम जगन मोहन रेड्डी से पूछा किया क्‍या आंध्र प्रदेश का गुंटूर भारत गणराज्य का हिस्सा है या नहीं। उन्‍होंने ये भी कहा कि हम पाकिस्तान में नहीं हैं।

 

क्या स्वाधीन भारत में जिन्ना टॉवर उचित है? क्या इसका नाम बदलकर कलाम जी के नाम पर करने की मांग गलत है? क्या उसपर तिरंगा फहराना पाप है?

73वें गणतंत्र दिवस  पर गुंटूर में जिन्ना टॉवर पर तिरंगा फहराने गए युवकों को मारपीट कर रोकना शर्मनाक है। सीएम जगन मोहन रेड्डी जी, ये तुष्टिकरण बंद कीजिए।

हमें राज्‍य सरकार पर शर्म आती है जिसने गणतंत्र दिवस पर हिंदू वाहिनी कार्यकर्ता को वहां पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने से रोका। जिन्‍ना टावर का नाम बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टावर करने की लड़ाई नहीं छोड़ेंगे।

By खबर इंडिया स्टाफ