Farmer Protest 2024: सरवन सिंह पंढेर का बड़ा बयान, दिल्ली एनसीआर में पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Farmer Protest 2024: किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने आज मंगलवार को किसान संगठनों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्‍होंने कहा है कि, कांग्रेस हमें कोई सपोर्ट नहीं करती है।

Farmer Protest 2024: कांग्रेस भी उतना ही दोषी, जितनी भाजपा दोषी है। दरअसल, फतेहगढ़ साहिब, किसान संगठनों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च पर किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा, “हमने कल की बैठक में एक समाधान खोजने की कोशिश की ताकि हम सरकार से टकराव से बचे और हमें कुछ मिले… हमने कल उनके सामने हरियाणा की स्थिति रखी…पंजाब और हरियाणा के लोगों पर अत्याचार हो रहा है, ऐसा लगता है कि ये दोनों राज्य अब भारत का हिस्सा नहीं हैं, इन्हें अंतर्राष्ट्रीय सीमा माना जा रहा है।”

Farmer Protest 2024: किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने आगे यह भी कहा है कि, “कांग्रेस हमें कोई सपोर्ट नहीं करती है। हम कांग्रेस को भी उतना ही दोषी मानते हैं जितनी भाजपा दोषी है… हम किसी के पक्ष वाले लोग नहीं हैं। हम किसान और मजदूर की आवाज उठाने वाले लोग हैं।”

Farmer Protest 2024: पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस को गोले छोड़े। वहीं DCP अंकित सिंह ने बताया, “धारा 144 लगी हुई है। समूह में आना हथियार लाना और किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उसके मद्देनजर हमने तैयारी की हुई है। सिंघु सीमा, टिकरी सीमा सहित द्वारका की सभी सीमाओं पर तैयारी कर ली गई है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। ट्रैक्टरों को रोकने के लिए बैरियर लगाए गए हैं।”

एडिशनल CP सागर सिंह बोले- हम इस स्थिति…

Farmer Protest 2024: विभिन्न किसान संगठनों ने निर्धारित समय यानी मंगलवार सुबह 10 बजे पंजाब, हरियाणा और यूपी से दिल्ली कूच शुरू कर दिया। आशंका है कि 2000 से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर किसान दिल्ली की ओर रवाना हुए हैं। इसे देखते हुए दिल्ली में हाई अलर्ट हैं। हरियाणा और यूपी से सटी बॉर्डर को सील कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। बता दें, किसानों ने कुछ ऐसा ही प्रदर्शन 2020-21 में किया था।

वहीं, दिल्ली ईस्टर्न रेंज के एडिशनल CP सागर सिंह कलसी ने कहा, “किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च को लेकर हमने बहुत कड़े इंतजाम किए हैं… हमारा लक्ष्य है कि किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से रोका जाए और ट्रैफिक को लेकर असुविधा ना हो… हमारी पूरी कोशिश है कि हम इस स्थिति से शांतिपूर्ण निपट लेंगे।

रणदीप सुरजेवाला: पूरा बॉर्डर सील कर दिया गया है जैसे ये कोई दुश्मन देशों का…

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “…पूरा बॉर्डर सील कर दिया गया है जैसे ये कोई दुश्मन देशों का बॉर्डर हो… हरियाणा-पंजाब, दिल्ली से सटे राजस्थान और उत्तर प्रदेश से सटे दिल्ली के पड़ोसी जिलों में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं वो भी तब जब बोर्ड पेपर सर पर हैं… दिल्ली के चारो तरफ के जिलो में मौखिक हिदायत दी गई है कि किसी किसान के ट्रैक्टर में 10 लीटर से ज्यादा डीज़ल ना डाला जाएगा… चौतरफा जुल्म का आलम है। अन्नदाता किसानों की हुंकार से डरी हुई मोदी सरकार एक बार फिर 100 साल पहले अंग्रेज़ों द्वारा दमनकारी 1917 के बिहार के चंपारण किसान आंदोलन… खेड़ा आंदोलन की याद दिला रही है।”

बागपत के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Farmer Protest 2024: उधर यूपी के बागपत में भी किसान संगठनों द्वारा आज बुलाए गए ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च के मद्देनजर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा कड़ी की गई।

आपको बता दें कि किसानों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर भी यातायात बाधित है। पहले सिंधु बॉर्डर पर यातायात बाधित हुआ फिर झाड़ोदा बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं  किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च के मद्देनजर गाज़ीपुर सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का हुआ गेट बंद

Farmer Protest 2024: किसानों के विरोध प्रदर्शन को मद्देनजर रखते हुए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का गेट बंद कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच बैठक पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, “किसान संगठनों के साथ गंभीरता से बातचीत हुई। सरकार हमेशा चाहती है कि बातचीत के माध्यम से समाधान निकले… अधिकांश विषयों पर हम सहमति तक पहुंचे लेकिन कुछ विषयों पर हमने स्थाई समाधान के लिए कमेटी बनाने को कहा… हम अभी भी मानते हैं कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत से हो सकता है। हम आशान्वित है कि आगे बातचीत के जरिए हम समाधान निकाल लिया है।

Written By: Vineet Attri 

ये भी पढ़ें..

IND VS ENG: इंग्लैंड को बड़ा झटका, एक खिलाड़ी को एयरपोर्ट पर रोका; दूसरा हुआ सीरीज से बाहर
Health: अगर आप ज्यादा पसीना आने से है परेशान तो कर ले ये काम, आपको बेहद मिलेगा आराम

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।