Maharashtra News: 19 साल की कॉलेज स्टूडेंट के साथ मुंबई के चेंबूर इलाके में रेप हुआ है। यह मामला भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) क्वार्टर के कैंपस में मौजूद एक फ्लैट से आया है। चेंबूर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर कार्रवाई करते हुए घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
Maharashtra News: रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता ने खाना पकाने की सामान के लिए आरोपी से संपर्क किया। इस दौरान अजीत ने उसे स्प्राइट की एक खुली बोतल दी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई और दोनों आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया।
पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक लड़की का पड़ोसी है। घटना वाले दिन लड़की उसके घर कुछ सामान लेने गई थी। युवक ने उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई। फिर लड़की के बेहोश होने के बाद अपने दोस्त को घर पर बुला लिया।
पीड़िता के बेहोश होने के बाद दोनों हैवानों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। वो उसके साथ तब तक रेप करते रहे, जब तक कि उसे होश नहीं आ गया। होश आते ही पीड़िता को समझ में आ गया कि उसके साथ क्या हुआ है। वो तुरंत वहां से भागकर अपने घर गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना 15 और 16 नवंबर की दरम्यानी रात की है।
पीड़िता अपनी अपनी मां और बहन के साथ पालघर जिले के भोइसर में रहती है, लेकिन वारदात वाले दिन अपने पिता के साथ रहने के लिए आई थी। मुख्य आरोपी अजीत ने उसे इंडक्शन लाने के बहाने अपने घर बुलाया था। इसके वारदात को अंजाम दिया गया। कोर्ट ने दोनों को पुलिस हिरासत में भेजा है।
Maharashtra News: होश आने पर लड़की ने पुलिस में शिकायत की। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376, 376 (डी), 328 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने दोनों को 20 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पड़ताल में आरोपियों के घर से पुलिस को नशीली कोल्ड-ड्रिंक के सैंपल मिले हैं। इसे जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में से एक की पहचान अजीत कुमार यादव (26) के रूप में हुई और उसके पिता भी BARC कर्मचारी हैं। अजीत और पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे। घटना के दिन अजीत ने गोवंडी निवासी अपने दोस्त प्रभाकर यादव (30) को अपने घर इनवाइट किया था। अजीत का परिवार बाहर गया था और इसलिए उसने अपने दोस्त को अपने फ्लैट पर बुलाया था।
Maharashtra News: पालघर जिले के भोइसर में पीड़िता अपनी मां और बहन के साथ रहती थी। अक्सर वह अपने पिता के साथ भी रहने चली जाया करती थी।
पीड़िता के पिता BARC में कर्मचारी हैं, जिन्हें लगभग एक साल पहले एक फ्लैट आवंटित किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, पास के फ्लैट में रहने वाला पहला आरोपी अजीत कुमार यादव (26) पीड़िता को जानता था। घटना के दिन, अजीत यादव ने अपने परिवार के बाहर होने का फायदा उठाकर अपने दोस्त प्रभाकर यादव (30) को अपने फ्लैट पर बुलाया।
Written By: Vineet Attri
ये भी पढ़ें..
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…