देश

New Delhi: रामलीला मैदान से केजरीवाल का दावा, कहा- “दिल्‍ली पर अध्यादेश तो बस शुरुआत है बाकी राज्यों में भी यही करेगी BJP”

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 11 जून को राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं पर नियंत्रण से जुड़े अध्यादेश को लेकर रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे पहले दिल्ली पर ‘‘वार’’ किया गया और अब अन्य राज्यों के लिए भी इसी तरह के अध्यादेश लाए जाएंगे।

रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की महारैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि केंद्र का अध्यादेश दिल्ली के लोगों का अपमान है उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा मुझे गाली दे सकती है और मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन मैं दिल्ली के लोगों का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने रैली में कहा, ‘‘मैं देश भर में यात्रा कर रहा हूं और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं से मिल रहा हूं, कृपया यह न सोचें कि आप अकेले हैं। आपके पास भारत के 140 करोड़ लोगों का समर्थन है।’’

AAP नेता ने दावा किया कि दिल्ली ‘‘वार का सामना करने वाला पहला शहर है और दिल्ली की जनता के अधिकार छीनने वाले इस अध्यादेश का अगर विरोध नहीं किया गया तो राजस्थान, पंजाब और महाराष्ट्र जैसे अन्य राज्यों के लिए भी इसी तरह के अध्यादेश लाए जाएंगे।’’

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर केजरीवाल ने कहा कि दोनों नेताओं को राष्ट्रीय राजधानी में काम रुकवाने के लिए गिरफ्तार किया गया उन्होंने कहा, “लेकिन हमारे पास 100 सिसोदिया, 100 जैन हैं। हम अच्छे काम जारी रखेंगे।”

पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को जहां दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के आरोप में इस साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था, वहीं जैन को पिछले साल मई में धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था।

केजरीवाल ने कहा, “मोदीजी गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और फिर प्रधानमंत्री के रूप में कुल 21 वर्षों से सत्ता में हैं केजरीवाल आठ साल से सत्ता में है, किसने लोगों के लिए ज्यादा काम किया है? इतनी सारी बाधाओं के बावजूद उन्होंने पूरी शक्ति होने के बावजूद उस तरह का काम नहीं किया जैसा मैंने किया है।’’

AAP प्रमुख ने यह भी याद किया कि कैसे रामलीला मैदान ने 12 साल पहले देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने दावा किया, ‘‘‘यह पवित्र मंच है 12 साल पहले इसी रामलीला मैदान से भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन सफल हुआ था। इसी तरह लोकतंत्र और संविधान को बचाने का जो आंदोलन आज इस मंच से शुरू हो रहा है, वह भी सफल होगा।’’
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारतीय जुगाड़ पार्टी बताया, जो केवल सरकारों को गिराना जानती है।

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने अपने संबोधन में 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से लड़ने के लिए विपक्षी एकता पर जोर दिया उन्होंने दावा किया, ‘‘वे डबल इंजन वाली सरकारों की बात करते हैं लेकिन वास्तव में यह डबल बैरल सरकार है, जिसमें एक बैरल सीबीआई और दूसरी ईडी है।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें..

Rajasthan Politics: वसुन्धरा राजे ने गहलोत और पायलट पर कसा तंज, कहा-“उस समय दोनो भाइयों का त्याग देखिए और आज दोनों में सिंहासन के लिए संघर्ष…”
Ram Mandir Ayodhya: आचार्य सत्येंद्र दास ने लोकसभा चुनाव को लेकर की भविषयवाणी, मोदी को लेकर कह दी ये बात

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 hours ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

2 hours ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago