Pinaka mark 1: शिव जी का धनुष पिनाका, अब कलयुग में पिनाका मार्क बनकर करेगा भारत की रक्षा

पिनाका मार्क-1

Written by Aniket Sardana

Pinaka mark 1: शिव जी के धनुष पिनाका की तरह ही घातक और अचूक है भारत का पिनाका मार्क-1, चुटकी बजाते ही खात्मा कर देगा देश के दुश्मनों को भारत के दुश्मनो को दॉंतों तले चने चबाने पर मजबूर कर देगा भारतीय पिनाका मार्क -1 कानपुर ओएफसी ने पिनाक रॉकेट लॉचर तैयार किया है। बाते दें कि इसके सिस्टम को ऐसे डिजाइन किया गया है कि ये दुश्मनों के हमलों का एक दम सटीक और तेजी से जबाव दे सकता है।

कानपुर स्थित एडंवास वेपंस इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड की इकाई आयुध निर्माण कानपुर ओएफसी ने घातक पिनाक मार्क 1 इन हाउस मल्टी बैरल रॉकेट लॉचर तैयार हो गया है। सेना को ट्रायल के लिए 30 लॉचर दिए गए हैं। इस पिनाका मार्क 1 की रेंज 45km है, ये मार्क-1 से 7 से 8 km ज्यादा है। पिनाक मार्क-1 का नाम देवों के देव महादेव शिव जी के धनुष पिनाका के नाम पर रखा गया है। भगवान शिव का धनुष पिनाका बहुत ही विध्वंसक था जिसका पराक्रम संपूर्ण जग जाहिर है।

Pinaka mark 1: DRDO की मदद से तैयार किया गया है। रॉकेट लॉचर में फ्यूज, वारहेड, रॉकेट मोटर और स्टेबिलाइजर मुख्य भाग हैं। स्टेबिलाइजर पिनाका को स्थिरता और सटीकता से साथ लक्ष्य को ध्वस्त करने में मदद करता है। एक लॉचर में 12 रॉकेट लगाए जा सकते हैं। अभी भारतीय सेना मल्टी बैरल रॉकेट लॉचर मार्क 1 का उपयोग करती है। पिनाक मार्क 1 जैसे आधुनिक रॉकेट लॉचर के होने से भारतीय सेना की शक्ति में अच्छा खासा इजाफा हो जाएगा।

पिनाका मार्क-1 , 22 सेकेंड में 72 रॉकेट एक साथ दुश्मनों पर दाग कर उनको और उनके नापाक इरादों को नेस्ता-नाबूत करने का दम रखता है। इसका काम निर्माणी में जल्द से जल्द शुरु होने जा रहा है। भारतीय थल सेना को इस रॉकेट लॉचर के रुप में एक घातक और दुश्मनों को मिट्टी में मिलाने की समता आ गई है।

ये भी पढ़ें..

Aligarh: जवानी में चूर महिला ने जमकर काटा हंगामा, नशे में पति को खाया तो ससुर को धमकाया

Meerut: दहेज में बुलेट नहीं मिली तो दिया तीन तलाक, पत्नी का मुंडन कराकर घर से निकाला

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।