Research: 24 साल की उम्र में लड़कों से ज्यादा लड़कियों को सेक्स का अनुभव, बिना शादी के संबंध बनाने में लड़के आगे, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

प्रतीकात्मक चित्र

Research: सबकुछ बदल रहा है, भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। लेकिन बदलते इस दौर के बीच कुछ चीजें ऐसी हैं जो बदल नहीं पा रही हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ के आये नये आंकड़ों ने चौंका दिया है। सर्वे के आंकड़े बताते हैं, कि देश में सेक्स के अनुभव के मामले में महिलाएं, पुरुषों से आगे हैं। देश में 15 से 19 की उम्र के बीच की 15.1% लड़कियों को सेक्स का अनुभव है, जबकि इसी उम्र के 7.7% लड़के ही सेक्स का अनुभव रखते हैं। उम्र के साथ ये अंतर घटता भी नहीं दिखता।

24 की उम्र में 74% लड़कियां व 45% लड़के सेक्स का रखते हैं अनुभव

Research: 23 से 24 की उम्र की 74.7% लड़कियों ने सेक्स का अनुभव होना स्वीकारा, जबकि इसी उम्र के 45.3% लड़के ही सेक्स का अनुभव रखते हैं। हां ये जरूर है, कि बिना शादी के संबंध बनाने में लड़के आगे हैं। 23 से 24 की उम्र की अविवाहित लड़कियों में 95.3% ने कभी संबंध नहीं बनाए। जबकि इसी उम्र के अविवाहित लड़कों में कभी संबंध न बनाने वालों का आंकड़ा 77.2% ही है।

क्यों है लड़कियों को लड़कों से ज्यादा अनुभव?

आंकड़े बताते हैं, कि लड़कियों की शादी की औसत उम्र आज भी लड़कों से कम है। कम उम्र में शादी की वजह से ही 15 से 24 की उम्र की लड़कियों को सेक्स का अनुभव इसी उम्र के लड़कों से ज्यादा है। पत्नी से मारपीट के मुद्दे पर भी सोच बदली जरूर है, लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक है।

देश में 45% महिलाएं मानती हैं कि पति का पत्नी को पीटना सही है। वहीं, 44% पुरुष भी मानते हैं, कि पत्नी को पीटना जायज है। किसी भी उम्र में लड़कियां यौन संबंध बनाने में आगे.. वजह है, कि आज भी लड़कियों की शादी 15 से कम की उम्र में हो रही है।

Research: समाजशास्त्री कहते हैं, कि ये आंकड़े शादी की उम्र में अंतर का स्पष्ट इंडिकेटर हैं। 23 से 24 की उम्र में 74% लड़कियां सेक्स के प्रति एक्सपोज हो जाती हैं, जबकि सिर्फ 45% लड़के ही एक्सपोज होते हैं। इसकी वजह ये है, कि समाज में शादी के समय लड़की के लिए हमेशा उम्र में बड़ा लड़का पसंद किया जाता है। इसकी वजह से लड़कियों की शादी की औसत उम्र ही लड़कों के मुकाबले कम है।

गरीबों में जल्दी अमीरों में देर से होती है शादी

भारत में लड़कों की शादी देर से होती है, मगर जब भी होती है, तो कम उम्र की लड़की से ही होती है। आर्थिक स्थिति के साथ बदलता है शादी की उम्र का ट्रेंड..गरीबों में जल्दी और अमीरों में देर से शादी हो रही है। शादी की उम्र और सेक्स के प्रति एक्सपोजर का सीधा संबंध आर्थिक स्थिति से जुड़ा दिखता है।

Research: NFHS के आंकड़ों के मुताबिक, हर 15 से लेकर 24 साल तक के आयु वर्ग में हर सेक्शन में यौन संबंध का अनुभव लड़कों के मुकाबले लड़कियों में ज्यादा है। चाहे 15 से 17 की उम्र में हो या 23 से 24 की उम्र में, हर आयु वर्ग में सेक्स का अनुभव रखने वाली लड़कियों का प्रतिशत लड़कों से ज्यादा है।

सेक्स के प्रति ज्यादा एक्सपोजर होने की मुख्य वजह कम उम्र में शादी होना

समाजशास्त्री मानते हैं, कि इसकी सबसे बड़ी वजह कम उम्र में शादी होना है। सर्वे में 15-19 के आयुवर्ग की 15.1% लड़कियों ने माना कि वो यौन संबंध बना चुकी हैं। इनमें से 1.2% ने माना कि यौन संबंध 15 की उम्र से पहले बनाए हैं।

Research: वहीं, 23-24 की उम्र की 74.7% लड़कियों ने यौन संबंध बनाना स्वीकारा और इस उम्र की 4% लड़कियों ने माना कि सेक्स का अनुभव 15 से कम उम्र में हुआ था। समाजशास्त्री मानते हैं कि 15 से कम की उम्र में शादी का ट्रेंड घटा जरूर है, मगर बंद नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें..

Cricket: टेस्ट के पहले दिन मोहम्मद शमी के सामने लगे जय श्री राम के नारे, रोहित बोले मुझे नहीं पता क्या हुआ

Up News: सरकार को कोर्ट का झटका, 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती की चयन सूची को किया रद्द

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।