Pakistan: चाहती थी आजादी मिल गई मौत, फोटोग्राफर खूबसूरत महिला की शौहर ने ही ले ली जान

सानिया खान

Pakistan: कोई आजाद जिंदगी जीना चाहे लोगों को वो भी पसंद नहीं है। इस खबर में फोटोग्राफर महिला की बस इतनी सी कमी थी, कि महिला तलाक चाहती थी आजाद जिंदगी जीने के लिए उसके शौहर ने दुनिया से ही आजाद कर दिया। खुद ने भी गोली मारकर कर ली खुदखुशी।

तलाक मांगा, मिली मौत

पाकिस्तानी मूल की एक अमेरिकी महिला की उसके शौहर ने गोली मार कर हत्या कर दी। 29 साल की सानिया खान पेशे से प्रोफेशनल फोटोग्राफर थी। उसकी शादी 32 साल के राहिल खान से हुई थी। सानिया राहिल से तलाक लेना चाहती थी।

Pakistan: इसके लिए उसने अदालत में अर्जी भी दी थी। पति से अलग होने के बाद वह अकेले शिकागो में रह रही थी। उसका पति राहिल खान अल्फारेटा में रहता था। उसने सानिया की हत्या के लिए अल्फारेटा से शिकागो का 1100 किलोमीटर का सफर तय किया था।

घायल मिला था हत्यारा

कुछ दिन पहले राहिल खान अपने घर से अचानक गायब हो गया। उसके घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस उसे ढूंढती हुई सानिया के घर पहुंच गई। जहां अपार्टमेंट में घुसते ही पुलिस को सानिया की लाश मिली। उसके सिर में पीछे की तरफ से गोली मारी गई थी। बेडरुम में खुद राहिल घायल पड़ा था। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आपको बता दें, कि पाकिस्तानियों में झूठी शान के लिए लड़कियों की हत्या कोई नई बात नहीं है। सानिया से पहले भी कई लड़कियों की ऐसी हत्या हो चुकी है। कुछ दिन पहले यहां एक भाई ने बहन के टिकटॉक वीडियो बनाने पर उसकी हत्या कर दी।

Pakistan: दूसरे मामले में एक शौहर अपनी बीवी से देह व्यापार कराना चाहता था। इंकार करने पर उसने बच्चों के सामने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने पत्नी की लाश गर्म पानी उबाल में दिया।

ये भी पढ़ें..

Up News: हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश, भगवा गमछा बांध आदिल और कामिल ने मजार को तोड़ा

President: द्रौपदी मुर्मू ने की थी “लव मैरिज” साथ में पति रहे न बेटे, पढ़िए देश की नई राष्ट्रपति की दर्दनाक कहानी

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।