Shinzo Abe: गोली लगने से जापान के पूर्व प्रधानमंत्री हार गये जिंदगी से जंग

शिंजो आबे

Shinzo Abe: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की एक भाषण दौरान गोली से किए हमले में मौत हो गई। शिंजो आबे शुक्रवार सुबह 8 बजे (जापान समयनुसार 11:30 बजे) एक सभा को सम्बोधित कर रहे थे। तभी हमलावर गोली चला देता है और शरीर में दो गोली लगने घायल शिंजो को अस्पताल ले जाया जाता है, जहाँ 6 घंटे उपचार चलने के बाद निधन हो जाता है। शिंजो के निधन पर भारत में 9 जुलाई को राष्ट्र शोक रखा गया है।

सभा को कर रहे थे सम्बोधित

67 वर्षीय शिंजो आबे सुरक्षा बलों के बीच एक भाषण दे रहे थे, लेकिन दर्शक आसानी से उनके पास तक पहुंच रहे थे। जापान की सरकारी टीवी एनएचके की तरफ से ब्रॉडकास्ट हुई फुटेज में दिखता है, कि वो स्टेज पर खड़े हैं। जब धमाके की तेज आवाज होती है और हवा में धुंआ उठता है।

गोली लगने के बाद से ही शिंजो की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टर उन्हें बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे, इसके बावजूद उनमें कोई सुधार नहीं दिख रहा था। शिंजो के दिल समेत कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

हत्यारा सेल्फ डिफेंस फोर्स का रह चुका है सदस्य

42 साल के हत्यारे को मौके पर ही पकड़ लिया गया था। जिसके पास से एक गन बरामद हुई है। साथ ही हत्यारा सेल्फ डिफेंस फोर्स का सदस्य रह चुका है। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारने वाले आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने कई पिस्तौल और विस्फोटक बनाए हैं।

Shinzo Abe: पुलिस को हत्यारोपी के घर से भी कई विस्फोटक मिले हैं। जापान की पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने बताया कि वह शिंजो आबे की जान लेना चाहता था क्योंकि वह कई बातों को लेकर शिंजो से संतुष्ट नहीं था।

ये भी पढ़ें..

Periods: माहवारी के दौरान महिलाओं को रखना चाहिए इन खास बातों का ध्यान

मेरी यात्रा: शौर्य और पराक्रम से भरा है उदयपुर का गौरवशाली इतिहास

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।