ताजा ख़बरें

Arvind Kejriwal: दिल्ली में मिलेगी गंदे पेयजल की आपूर्ति से जनता को राहत

Arvind Kejriwal: देश की राजधानी दिल्ली में अक्सर हमें गंदे नालों से पानी आने की समस्याएं सुनने को आती हैं। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस समस्या का समाधान करने के लिए सख्त कदम उठाने जा रहे हैं। दिल्ली सरकार की माने तो गंदे पानी की समस्या का समाधान परंपरागत तौर तरीके से ना करके आधुनिक तरीके से किया जाएगा। अक्सर देखा गया है कि बारिश के मौसम में गंदे पानी की की समस्या बढ़ जाती है। इस समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड के सदस्यों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की है।

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों  को फटकार लगाते हुए कहे कि पैसे की कमी के कारण गंदे जलापूर्ति की समस्या में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को पुराने तरीके से  काम ना कर के आधुनिक तरीकों से करने को निर्देश दिए है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिलियम गैस और मॉडल कैमरा की मदद से पाइप लाइन के अन्दर के कारणों का पता  लगाकर इस समस्या का समाधान निकालने पर जोर दिया है। इस योजना पर जल्द काम  शुरू करने के आदेश दिए हैं। अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली जल मंत्री और डीजेबी के चेयरमैन सौरभ भारद्वाज, डीजेबी उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तर की बैठक हुई। योजना का मकसद है कि इन दिनों दिल्ली के इलाकों में गंदे जल आपूर्ति को रोकना है। गंदे पानी के सेवन करने से लोगों को ज्वाइंडिस, पीलिया, टाइफायड या पेट खराब होने जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं।

एसीएम ने पेश किया योजना की रूपरेखा

Arvind Kejriwal: दो सप्ताह पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एसीएम को आदेश दिया था कि जितने भी गंदे पानी के इलाके हैं वह उनकी सूची तैयार करें। दो हफ्ते के अंदर ही एसीएम ने वहां के स्थानीय विधायकों के संग मिलकर गंदे पानी के जितने भी इलाके थे उनकी सूचना एकत्र कि। साथ ही इस गंदे पानी की समस्या का समाधान के लिए एसीएम ने एक रोडमैप तैयार किया है। उसी रोडमैप को सीएम अरविंद केजरीवाल के समक्ष प्रस्तुत किया गया। दिल्ली जल बोर्ड ने इस गंदे जलआपूर्ति की समस्या का समाधान करने के लिए अरविंद केजरीवाल से बजट की मांग की। इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने डीजेबी के चेयरमैन को आदेश देते हुए कहा कि गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए जरूरी राशि को आने वाले बजट में शामिल किया जाए। ताकि इसके लिए जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकाला जा सके।

Arvind Kejriwal: हिलियम गैस द्वारा बिना किसी गली को खोदे और रोड को काटे ऐसे प्वाइंट्स का पता लगा सकते हैं, जहां पर पानी की लाइन में लीकेज है और उससे गंदे पानी की आपूर्ति की संभावनाएं हैं. हिलियम गैस से सही प्वाइंट का पता लगाकर उसे खोदेंगे,
जिस पाइपलाइन में मरम्मत की जरूरत है उसको सही कराया जाएगा।

Arvind Kejriwal: मौजूदा समय में फाइन ट्यूब के साथ कैमरा उपलब्ध हैं। इस कैमरे की मदद से पाइप के अंदर 500 मिनट तक यह पता लगाया जा सकता है कि पानी की पाइपलाइन कहां कहां टूटी हुई है। कैमरे की मदद से बहुत ही आसानी से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली ने जल बोर्ड के अधिकारियों को कैमरे की मदद से पाइप लाइन में लीकेज का पता लगाकर उसके समस्या का समाधान ढूंढने और उसे सही करने के तरीकों का पता लगाने का निर्देश दिया है।

Written By: Juhi Pandit

ये भी पढ़े…

Neeraj Chopra: डायमंड लीग में रचा इतिहास, जीता गोल्ड पढ़िए पूरी रिपोर्ट

International Cooperative Day: पीएम मोदी ने 17वीं भारतीय सहकारी कांग्रेस कार्यक्रम में लिया हिस्सा, कहा-“अब कोई बिचौलिया और फर्जी लाभार्थी नहीं, क्योंकि…”

 

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago