Ayodha: दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अयोध्या के दौरे पर, रामलला के करेंगे दर्शन

Ayodha: अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए वीवीआईवीयों के आने का क्रम बना हुआ है। सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रामलला का दर्शन पहुंचे। अभी हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और पूरी यूपी कैबिनेट ने रामलला के दर्शन किए हैं।

Ayodha: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोनों दोपहर 12 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या पहुंचे। उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद है । आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि दोनों सीएम रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

अयोध्या के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई है

Ayodha:केजरीवाल ने अभिषेक समारोह के दौरान उल्लेख किया कि दिल्ली था कि सरकार अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन सेवाएं आयोजित करने का प्रयास करेगी।

“मैं सभी से मिला हर कोई खुश नजर आ रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा के बाद, हम लोगों के दर्शन के लिए अयोध्या के लिए और अधिक तीर्थ ट्रेनों की व्यवस्था करने का प्रयास करेंगे, ”केजरीवाल ने कहा।

यूपी के विधायकों पर अयोध्‍या वालों ने बरसाए फूल

Ayodha: आपको बता दें कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद हर रोज अयोध्‍या में ढाई लाख श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। एक दिन पहले रविवार को यूपी को करीब 325 विधायकों ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ राम मंदिर का दौरा किया और रामलला का दर्शन पूजन किया। विधायकों के मंदिरों के शहर में पहुंचने पर अयोध्या के वासियों में उत्साह देखा गया और उन्होंने फूलों की वर्षा की। जैसे ही बस ने अयोध्या में प्रवेश किया फूलों की बरसात शुरू हो गयी। लोग उत्साह में नारे लगा रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई विधायक ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाते दिखाई दिए।

सिर्फ सपा ने बनाई दूरी

Ayodha: राममंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कांग्रेस, बसपा और रालोद का साथ मिला। इन दलों के विधायक, प्रदेश सरकार के मंत्रियों और एनडीए के विधायकों व एमएलसी के साथ कुल 330 सदस्य अयोध्या पहुंचे। सिर्फ समाजवादी पार्टी ने ही श्रीराम दर्शन यात्रा से दूरी बनाए रखी। इसका संकेत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले ही दे दिया था।

 

रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद क्या बोले सतीश महाना?

Ayodha: श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पत्रकारों से कहा कि मैं बहुत भावुक हूं, क्योंकि मैं जब इस स्थान पर आया था तो यहां एक ढांचा खड़ा था, जो 6 दिसम्बर 1992 को हमारे सामने टूटा था। मैं उस समय यहां पर आया था। जब 1990 में यहां गोली चली थी मैं उस समय यहां पर आया था, जिस समय चबूतरे का निर्माण हुआ था ,वह भी मुझे याद है और आज सबसे सौभाग्य की बात है कि भगवान के प्रत्यक्ष रूप से दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आज भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण होते देख और इसी मंदिर में भगवान राम का विराजमान होना इतनी खुशी हो रही है कि इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जय-जयकार हो रहा है।

पूरा देश राममय हो गया है,बल्कि ऐसा राम मंदिर पूरे विश्व में नहीं देखा जा सकता है। रामजन्मभूमि के गेट नं 11 से दस बसों से आये विधायकों और मंत्रियों को प्रवेश दिया गया। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महर्षि वाल्मीकि अंतररष्ट्रीय हवाई अड्डा से रामलला के दर्शन के लिये पहुंचे थे। विधान भवन से अयोध्या के लिये दस लग्जरी बसों से विभिन्न पाटर्ी के विधायकों, विधान परिषद के सदस्यों ने यात्रा को राममय बना दिया। यात्रा के साथ इस अयोध्या जनपद के विधायक गण द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भव्य फूलों से वर्षा की गयी। इसमें विधानसभा क्षेत्र रुदौली के विधायक रामचन्द्र यादव ने अयोध्या के प्रवेश द्वार पर विधान मण्डल के सदस्यों और मंत्रीगणों का भव्यता के साथ स्वागत किया।

Written By: Poline Barnard 

ये भी पढ़ें..

Qatar: 8 पूर्व भारतीय नौसेना को फांसी से रिहाई, भारत पहुंचे पर मीनाक्षी लेखी ने जताई खुशी, बोली- “पीएम के हस्तक्षेप से..”
Bihar Political Crisis: सदन में ‘विश्वास मत’ के जरिए नीतीश सरकार की अग्नि परिक्षा, पास होंगे या फेल?

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।