Bharat Jodo Nyay Yatra: नगालैंड के कोहिमा में बोले राहुल गांधी आपको देश में बराबरी का दर्जा

Bharat Jodo Nyay Yatra

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तीसरे दिन नागालैंड के कोहिमा में स्थानीय लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप एक छोटा राज्य हैं, आपको देश के अन्य सभी लोगों के बराबर होना चाहिए। यही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विचार है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तीसरे दिन कोहिमा युद्ध कब्रिस्तान का दौरा किया।

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल ने कहा कि पिछले साल, हमने देश को, अलग-अलग संस्कृतियों, अलग-अलग धर्मों, अलग-अलग भाषाओं को एक साथ लाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी और हमारा विचार था कि हमें पूर्व से पश्चिम तक एक यात्रा करनी चाहिए।

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि लोगों को न्याय देना, राजनीति, समाज और आर्थिक संरचना को सभी के लिए अधिक समान और सुलभ बनाना। कांग्रेस ने एक्स पोस्ट में बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत। आज यात्रा नागालैंड के लोगों के बीच रहेगी। लोगों से मिलते, उनकी बात समझते न्याय की ये यात्रा आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही कांग्रेस ने आगे लिखा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आगे बढ़ रही है। हम लोगों से मिल रहे हैं, उन्हें सुन रहे हैं। उनके सुख-दुख के भागीदार बन रहे हैं। यही इस यात्रा की खूबसूरती है। यह हमें एक होने का एहसास दिला रही है।

इससे पहले कांग्रेस की नगालैंड इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष ख्रीदी थेनुओ ने बताया कि अपने प्रवास के दौरान राहुल गांधी नगा होहो सहित नगा आदिवासी संगठनों, नागरिक संस्थाओं और चर्च निकायों के साथ उनके मुद्दों और समस्याओं पर बंद कमरे में बैठकें करेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी नीत यात्रा 18 जनवरी को असम में प्रवेश करेगी और इससे पहले नगालैंड के पांच जिलों कोहिमा, त्सेमिन्यु, वोखा, जुन्हेबोटो और मोकोकचुंग से गुजरेगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को राहुल गांधी विश्वेमा गांव से नगालैंड में अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे और कोहिमा पहुंचने पर वह द्वितीय विश्व युद्ध के कब्रिस्तान में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

110 जिलों से गुजरेगी यात्रा

Bharat Jodo Nyay Yatra: बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले निकाली जाने वाली इस यात्रा को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। हालांकि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का कहना है कि यह यात्रा राजनीतिक नहीं है। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान लगभग 6,700 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी। ये यात्रा ज्यादातर बस से पूरी की जाएगी। कुछ जगहों पर पदयात्रा भी की जानी है।

इन राज्यों से होकर गुजरेगी यात्रा

Bharat Jodo Nyay Yatra: इस बार शुरू की गई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी। यहां ये भी बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी। उनकी 136 दिन की इस पदयात्रा में 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 4,081 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी।

Written By- poline Barnard

ये भी पढ़ें….

MP CRIME: कलयुगी बाप ने नवाजत को उतारा मौत के घाट, पत्नी से हुई थी लड़ाई पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Ram Mandir Pran Prastishtha: केजरीवाल सरकार के मंगलवार को सुंदरकांड करवाने के फैसले पर हमलावर हुए औवैसी, “आप को बताया RSS का छोटा…”

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।