Bharat Jodo Nyay Yatra Second Day: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन, आज क्या होगा खास

Bharat Jodo Nyay Yatra Second Day: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी आज सेकमाई से करोंग तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए पहुंचेंगे। कांग्रेस पार्टी ने 14 जनवरी को बौथल से यात्रा की शुरुआत की है। आज रात राहुल गांधी की यात्रा नागालैंड पहुंच जाएगी। राहुल गांधी पार्टी के नेताओं के साथ वहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। न्याय यात्रा की शुरुआत से पहले कांग्रेस नेताओं ने ध्वजारोहण भी किया।

Bharat Jodo Nyay Yatra Second Day: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यह यात्रा 67 दिन तक चलेगी। इस दौरान वह 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी। मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा मुंबई में 20 मार्च को पूरी होगी। राहुल गांधी ने भारत जोड़ाे यात्रा का पहला चरण कन्याकुमारी से कश्मीर तक किया था। इसमें उन्हाेंने 3000 किलोमीटर की दूरी तय की थी। Bharat Jodo Yatra से राहुल गांधी काफी सुर्खियों में आए थे।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Bharat Jodo Nyay Yatra Second Day: 14 जनवरी को यात्रा के पहले दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्तााओं को संबोधित किया और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा मणिपुर में नफरत की राजनीति करते हैं। मणिपुर में मेरे भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मारे गए। आज तक हिंदुस्तान के पीएम आपके आंसू पोछने नहीं आए ये शर्म की बात है।

इन राज्यों से निकलेगी यात्रा

Bharat Jodo Nyay Yatra Second Day: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी। दूसरी यात्रा शुरुआत के 11 दिनों में पूर्वोत्तर के पांच राज्यों को कवर करेगी। आगे चलकर ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से निकलकर नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी।

कांग्रेस पार्टी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया

Bharat Jodo Nyay Yatra Second Day: कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने इस बाबत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 7:30 बजे कैंप स्थल पर सेवा दल द्वारा पारंपरिक रूप से किए गए ध्वजारोहण के साथ हुई। मणिपुर के पीसीसी अध्यक्ष केईशम मेघचंद्रा ने ध्वजारोहण किया। यात्रा मणिपुर में सेकमाई से कांगपोकपी और फिर सेनापति से गुजरते हुए जाएगी। आज रात में यात्रा नागालैंड में रुकेगी।

खुजामा में रुकेगा राहुल की यात्रा

Bharat Jodo Nyay Yatra Second Day: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह के ब्रेक के बाद अब दोपहर दो बजे फिर से आगे बढ़ेगी। इसके बाद वह 4:30 बजे मणिपुर के माओ गेट पहुंचेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम के नागलैंड के खुजामा ग्राउंड पर रुकेगी।

Written By- Poline Barnard

ये भी पढ़ें….

Mayawati Birthday: बीएसपी सुप्रीमो मायावती को 68वे जन्मदिन की रक्षा मंत्री राजनाथ और सीएम योगी ने एक्स पर दी बधाई
IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट हराकर सीरीज को पर बनाई 2-0 की बढ़त, कप्तान रोहित शर्मा ने की धोनी की बराबरी पढ़िए पूरी रिपोर्ट

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।