Bihar: “ED, CBI की नहीं भाजपा की रेड, हम बिहारी है टिकाऊ है, बिकाऊ नहीं”- मनोज झा

Bihar

Bihar: बिहार में चल रही रेड पर RJD सांसद मनोज झा ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है और इन्होंने (BJP) डराने के लिए आज का दिन चुना है, आप राजनीतिक रूप से लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं। आप इन्हें ED, CBI की नहीं आप इन्हें भाजपा की रेड कहिए। ये संगठन भाजपा के लिए काम करती है।

Bihar: उन्होंने ये भी कहा कि कल ही हमारे नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि बीजेपी इस स्तर तक जा सकती है। दिल्ली से लेकर पटना तक यही हो रहा है। हम बिहारी है टिकाऊ है , बिकाऊ नहीं है।

आपको बता दें कि राजद के एमएलसी सुनील कुमार के घर पर सीबीआई का छापा पड़ा है और साथ ही राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध रॉय के आवास पर CBI की छापेमारी चल रही है।

Bihar: वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सीबीआई की “वे डरे हुए हैं, नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक नई सरकार बनाई गई है। BJP को छोड़कर सभी दल हमारे साथ हैं। हमारे पास बहुमत है। CBI (छापे) सिर्फ हमें डराने के लिए कर रही है, हम डरेंगे नहीं। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है।”

वहीं बिहार के BJP अध्यक्ष संजय जायसवाल में राजद नेताओं के घर पर चल रही CBI की छापेमारी पर कहा कि BJP किसी को लगाती नहीं और किसी को फंसाती नहीं है। आज से डेढ़ साल पहले नीतीश कुमार ने खुद ही शिकायत की थी,जब बिस्कोमान में करोड़ों रुपए पकड़े जा रहे थे… तब बिहार सरकार ने संज्ञान में लिया था।

वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने राजद नेताओं के घर पर चल रही CBI की छापेमारी पर कहा कि बिहार विधानसभा के बाहर BJP विधायकों ने CM नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। CBI स्वतंत्र है, वह अपना काम कर रही है। उन्होंने जिस प्रकार के काम किया है उसके परिणाम उन्हें भुगतने पड़ेंगे। आज का दिन CBI ने क्यों चुना यह तो CBI ही बताएगी।

ये भी पढ़े…

VL-SRSAM Missile: भारत के इस खुफिया अस्त्र से दुश्मन की कांप जाएगी रूह, पलभर में कर देगी ढेर
Mathura: बांके बिहारी मंदिर पर बंदरों का उत्पात, डीएम के चश्मे के बाद दरोगा की टोपी ले उड़े बंदर

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।